Bank Holidays in March 2024: फरवरी का महीना जल्द ही समाप्त होने वाला है और मार्च के महीने में कई सारे पर्व और छुट्टियां होंगी। ऐसे में पब्लिक हॉलिडे और कुछ राज्यों में छुट्टी रहेगी। इस दौरान कई बैंक भी बंद रहेंगे। फरवरी में कई दिनों तक बैंक बंद रहे और वित्तीय वर्ष के आखिरी महीने में भी कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई (RBI) द्वारा बैंकों की छुट्टी की लिस्ट महीने की शुरुआत से पहले ही जारी कर दी जाती है।
मार्च में बैंकों की छुट्टी की लिस्ट जारी हो चुकी है। इस दौरान कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि कब-कब और कहां-कहां बैंकों की छुट्टी रहेगी?
अगर बैंक की छुट्टी है या फिर आपके शहर का बैंक बंद है? तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ काम जैसे किसी के खाते में पैसे भेजना या कैश निकालने का कोई काम करना हो? आप ऐसे कामों को फिर भी कर सकते हैं। कैश निकालने के लिए ATM मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने एटीएम कार्ड से आप पैसे निकाल सकते हैं।
वहीं, अगर किसी को पैसे भेजने हैं या किसी से पैसे लेने हैं तो इसके लिए आप ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। ऐसे में आप ऑनलाइन लेनदेन जैसा काम घर रहते हुए कर सकते हैं। बैंक हॉलिडे होने पर भी बैंकिंग सुविधा का फायदा उठाया जा सकता है।