हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bank Holiday: क्‍या आज 8 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक? जानें आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद

Bank Holiday: आज महीने का दूसरा शन‍िवार है. ऐसे में बैंक जाने से पहले ये जान लीज‍िए क‍ि आपका बेंक खुला है या बंद?

विज्ञापन

Bank Holiday : महीने के कुछ शनिवारों को बैंक बंद रहते हैं. इसलिए लोग अक्सर सोचते हैं कि क्या शनिवार को बैंक बंद (Bank Holiday Today) रहते हैं. आज, 8 नवंबर, शनिवार है. इसलिए लोग इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि क्या आज बैंक बंद रहेंगे.

आज बैंक बंद है या नहीं?
8 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार है. RBI के नियमों के अनुसार, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. इसलिए, आज भी देशभर के बैंक बंद रहेंगे. आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में बैंक कब-कब बंद रहेंगे.

1 द‍िसंबर से यहां लागू होगा नया चालान स‍िस्‍टम, जानें क्‍या बदल रहा है?

विज्ञापन

बैंक बंद होने पर अपने जरूरी काम कैसे निपटाएं?
अगर आपके राज्य में किसी खास दिन बैंक बंद हैं, लेकिन आपको कोई जरूरी बैंकिंग काम है, तो आप उसे घर बैठे निपटा सकते हैं. इसके लिए आपको लैपटॉप या मोबाइल और इंटरनेट सेवा की जरूरत होगी. आप ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम मशीनों का इस्तेमाल करके कई जरूरी बैंक काम कर सकते हैं, जैसे पैसे निकालना, पैसे ट्रांसफर करना आदि. हालांकि, कुछ काम सिर्फ बैंक जाकर ही पूरे किए जा सकते हैं.

नवंबर में राज्यवार बैंक होलीडे
कई राज्यों ने क्षेत्रीय त्योहारों और स्थानीय समारोहों से संबंधित बैंक अवकाश घोषित किए हैं। ये इस प्रकार हैं:

विज्ञापन

शनिवार, 8 नवंबर: दूसरा शनिवार होने के अलावा, कर्नाटक जैसे कुछ राज्यों में कनकदास जयंती और अन्य क्षेत्रीय अवकाश भी हैं.

नोएडा और गुरुग्राम में आज महंगे हो गए पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्‍या है भाव

विज्ञापन

मंगलवार, 11 नवंबर: सिक्किम में बैंक ल्हाबाब दुचेन के अवसर पर बंद रहेंगे.

नवंबर में, अन्य महीनों की तुलना में अपेक्षाकृत कम राष्ट्रीय बैंक अवकाश होंगे, लेकिन क्षेत्रीय त्योहारों के कारण कुछ राज्यों में अवकाश रहेंगे. इन राज्यों में बैंक शाखाएं बैंकिंग कार्यों, लेन-देन शेड्यूलिंग और ग्राहक सेवाओं के लिए बंद रहेंगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola