हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bank holiday on Karva Chauth: क्‍या आज बंद रहेंगे बैंक? अक्‍टूबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, जानें

Bank holiday on Karva Chauth : आज 10 अक्‍टूबर 2025 (10 October 2025) को करवा चौथ है. इस मौके पर कई प्राइवेट स्‍कूलों में छुट्टी है. क्‍या बैंकों में भी इस मौके पर छुट्टी रहेगी. आइये जानते हैं.

विज्ञापन

Bank holiday on Karva Chauth 2025: दिवाली से कुछ दिन पहले पड़ने वाला करवा चौथ इस साल आज 10 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. कई लोग सोच रहे हैं कि क्या इस दिन बैंकों में छुट्टी होगी? अगर ऐसा है तो आपको बता दें क‍ि आरबीआई की तरफ से जारी सरकारी छुट्ट‍ियों की सूची में करवा चौथ की छुट्टी शुमार नहीं है. लेक‍िन हर राज्‍य अपनी तरफ से कुछ छुट्ट‍ियां ड‍िसाइड करता है.

ऐसे में आपको बताते हैं क‍ि आपके शहर में करवा चौथ 2025 (Karwa Chauth 2025 Date) के द‍िन बैंकों में छुट्टी रहेगी या नहीं. साथ ही ये भी जान‍िये क‍ि अक्‍टूबर में कब-कब छुट्ट‍ियां हैं.

क्या करवा चौथ पर बैंक बंद रहेंगे?

विज्ञापन

स‍िर्फ हिमाचल प्रदेश में बैंक 10 अक्टूबर को करवा चौथ के मौके पर बंद रहेंगे. बाकी देश के अन्‍य हिस्सों और राज्‍यों में बैंक होलीडे (Bank Holiday) नहीं है. ह‍िमाचल प्रदेश को छोड़कर सभी राज्‍यों में बैंक कर्मचारी सामान्य रूप से काम करते रहेंगे.

अक्टूबर महीने में बैंक में कब-कब छुट्टियां हैं:

विज्ञापन

18 अक्टूबर: असम में बैंक कटि बिहू के लिए बंद रहेंगे.

20 अक्टूबर: दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा के लिए त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ (यूटी), तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली (एनसीटी), गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

21 अक्टूबर: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में बैंक दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), दीपावली और गोवर्धन पूजा के लिए बंद रहेंगे.

22 अक्टूबर: गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में बैंक दिवाली, विक्रम संवत नए साल के दिन, गोवर्धन पूजा, बलिपद्यमी और लक्ष्मी पूजा (दिवाली) के लिए बंद रहेंगे.

विज्ञापन

23 अक्टूबर: गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक भाईदूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा भ्रातृद्वितीया और निंगोल चक्कौबा के कारण बंद रहेंगे.

27 अक्टूबर: पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक छठ पूजा (शाम की पूजा) के कारण बंद रहेंगे.

विज्ञापन

28 अक्टूबर: बिहार और झारखंड में बैंक छठ पूजा (सुबह की पूजा) के कारण बंद रहेंगे.

31 अक्टूबर: गुजरात में बैंक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के कारण बंद रहेंगे.

विज्ञापन

इसके अलावा, बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola