Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Bank FD Interest rates 2023: महिलाओं को एफडी पर ये बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज, 60 महीने के लिए कर दें जमा

Bank FD Interest rates 2023: श्रीराम समूह के पार्ट भारत की सबसे बड़ी खुदरा NBFC, श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड (SFL) ने 1 जनवरी को फिक्स्ड डिपॉजिट (श्रीराम उन्नति जमा) दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की। ग्राहक 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी एफडी पर 9.36 प्रतिशत तक ब्याज कमा सकते हैं। NBFC आम लोगों के लिए 7.3 […]

Author
Edited By : Nitin Arora Updated: Jan 17, 2023 11:12
money women scheme

Bank FD Interest rates 2023: श्रीराम समूह के पार्ट भारत की सबसे बड़ी खुदरा NBFC, श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड (SFL) ने 1 जनवरी को फिक्स्ड डिपॉजिट (श्रीराम उन्नति जमा) दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की। ग्राहक 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी एफडी पर 9.36 प्रतिशत तक ब्याज कमा सकते हैं।

NBFC आम लोगों के लिए 7.3 फीसदी तक ब्याज की पेशकश कर रही है, जिनकी एफडी 12 महीने में मैच्योर हो रही है। बैंक 18 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर 7.5 फीसदी, 24 महीने की एफडी पर 7.75 फीसदी और 48 महीने की एफडी पर 8.25 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। जबकि 60 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी का विकल्प चुनने वाली महिलाओं को 8.45 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – Gold Price Update: फिर ऑलटाइम हाई पर पहुंचा सोना, 56883 रुपया पहुंचा 10 ग्राम का भाव

वरिष्ठ नागरिकों को मिल रही इतनी ब्याज

NBFC वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.83 प्रतिशत तक ब्याज की पेशकश कर रहा है, जिनकी एफडी 12 महीने में परिपक्व हो रही है। वित्तीय संस्थान 18 महीने में परिपक्व होने वाली एफडी के लिए 8.04 प्रतिशत, 24 महीने की एफडी पर 8.28 प्रतिशत और 48 महीने की एफडी पर 8.79 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। जबकि 60 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी का विकल्प चुनने वाली महिलाओं को 8.99 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Revised FDs Rate: वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिर आई अच्छी खबर, अब इस नामी बैंक ने भी बढ़ाई ब्याज दरें

महिलाओं को मिल रही 9.36 फीसदी की ब्याज दर

NBFC उन महिलाओं के लिए 7.41 फीसदी तक ब्याज दे रही है, जिनकी एफडी 12 महीने में मैच्योर हो रही है। वित्तीय संस्थान 18 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर 8.41 फीसदी, 24 महीने की एफडी पर 8.66 फीसदी और 48 महीने की एफडी पर 9.17 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। जबकि 60 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी का विकल्प चुनने वाली महिलाओं को 9.36 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी।

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Jan 13, 2023 05:54 PM
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.