हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अगले 5 दिनों में 4 दिन बंद रहेंगे बैंक! देखें अपने शहर की लिस्ट

अप्रैल में अगले पांच दिन के दौरान महज एक दिन खुला रहेगा बैंक। जानें 10 अप्रैल से 15 अप्रैल तक बैंक कब खुले रहेंगे और कब बंद रहेंगे? साथ ही शेयर बाजार 11 दिन बंद रहने वाले हैं।

विज्ञापन

आने वाले दिनों में अगर आपको बैंक जाना है या बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो आपके लिए यह जरूरी खबर है। अधिकतर शहरों में अगले पांच दिनों में सिर्फ एक दिन ऐसा है, जब बैंक का कामकाज होगा। इसके साथ ही 11 दिन ऐसे हैं, जब शेयर बाजार का कामकाज नहीं होगा। बता दें कि इन पांच दिनों के दौरान सिर्फ गुरुवार (11 अप्रैल) ही एक ऐसा दिन है, जब बैंक खुले रहेंगे।

अगले पांच दिनों के दौरान 10 अप्रैल को महावीर जयंती, 12 अप्रैल को दूसरा शनिवार, 13 अप्रैल को रविवार और 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती है, इन दिनों बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही इन दिनों शेयर बाजार में भी कारोबार नहीं होगा। हालांकि, बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए आप अपने बहुत जरूरी काम कर सकते हैं, जैसे पैसे का लेन-देन हो या अन्य कोई काम।

इस दिन बैंक रहेंगे बंद, शेयर बाजार में नहीं होगा कारोबार

छुट्टी के दौरान ऑनलाइन सुविधाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 10, 12, 13, 14, और 15 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे, जबकि 11 अप्रैल ही एक ऐसा दिन है, जब बैंक खुले रहेंगे। बात अगर शेयर बाजार की करें, तो यह बाजार कुल 11 दिन कारोबार नहीं करेगा।

विज्ञापन

हालांकि कुछ शहरों में छुट्टी के बाद भी बैंक खुले रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

अप्रैल के महीने में शेयर बाजार में 11 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 8 दिन शनिवार और रविवार हैं, इस दौरान कारोबार नहीं होता है। इसके अलावा, 10 अप्रैल को महावीर जयंती, 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती और 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे को भी शेयर बाजार का कारोबार बंद रहेगा।

विज्ञापन

जानकारी के लिए बता दें कि बता दें कि सभी राज्यों में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट एक जैसी नहीं होती। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है। RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी होती है। नीचे आप देख सकते हैं कि कब किस शहर में बैंक बंद रहने वाले हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola