Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Petro Diesel Price: संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर पिछले कुछ दिनों से जो सस्पेंस बना हुआ था, उस पर सरकार ने अब फुल-स्टॉप लगा दिया है. आइए जानते हैं क्या है पूरी अपडेट और कैसे भारत ने इस संकट को मैनेज किया है.

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: Mar 7, 2026 17:28
मिडिल ईस्ट में मचे घमासान का असर भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतों पर नहीं होगा

मिडिल ईस्ट में मचे घमासान के बीच एक तरफ जहां पूरी दुनिया तेल के संकट से सहमी हुई है, वहीं भारत के आम नागरिकों के लिए राहत की खबर आई है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जारी उथल-पुथल के बीच देश के करोड़ों वाहन चालकों के मन में बस एक ही डर था क‍ि क्या कल सुबह पेट्रोल महंगा हो जाएगा? लेकिन सरकारी सूत्रों ने इस डर को पूरी तरह खारिज कर दिया है.

दाम स्थिर रहेंगे
सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं होगा. सरकार की ओर से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, देश में तेल का स्टॉक सुरक्षित है और स्थिति दिन-ब-दिन सुधर रही है. यह भरोसा हमें यह बताता है कि सरकार आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों को लेकर सतर्क है.

---विज्ञापन---

भारत की रणनीति
सिर्फ जुबानी आश्वासन ही नहीं, भारत ने अपनी तेल सुरक्षा (Oil Security) को मजबूत करने के लिए जमीन पर भी बड़ा काम किया है. हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर निर्भरता कम करने के लिए भारत ने अपनी रणनीति बदली है. पहले भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का 60% हॉर्मुज के अलावा अन्य स्रोतों से लाता था, जिसे अब बढ़ाकर 70% कर दिया गया है. यानी हमने अपनी तेल सप्लाई चेन को हॉर्मुज के रिस्क से 10% और ज्यादा सुरक्षित कर लिया है.

---विज्ञापन---

विपक्ष के आरोपों पर सरकार का पलटवार
कांग्रेस की ओर से LPG की कीमतों को लेकर लगाए गए आरोपों पर सरकार ने तीखा पलटवार किया है. सरकार का कहना है कि LPG को लेकर किए गए दावे पूरी तरह आधारहीन हैं. हमारा बयान केवल पेट्रोल और डीजल को लेकर था. आज हम फिर से आश्वस्त करते हैं कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं होगी.

शांति से रहें, पैनिक न करें
हॉर्मुज में जो कुछ भी हो रहा है, उस पर भारत की बारीक नजर है. सरकार जिस तरह से तेल आयात के विकल्पों को बढ़ा रही है, उससे साफ है कि आने वाले समय में भी ईंधन की सप्लाई सुचारू बनी रहेगी. पैनिक में आकर पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगाने की कोई जरूरत नहीं है.

First published on: Mar 07, 2026 05:26 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.