Adani Group: वित्त वर्ष 2025 में अडाणी ग्रुप ने अपने राजकोष में कुल योगदान वित्त वर्ष 2023-24 में 58,104 करोड़ से 29 प्रतिशत बढ़कर 74,945 करोड़ रुपये हो गया है। 74,945 करोड़ रुपये के कुल योगदान में से, प्रत्यक्ष योगदान 28,720 करोड़ का था, अप्रत्यक्ष योगदान 45,407 करोड़ रुपयों का था, जबकि अन्य योगदान 818 करोड़ रुपये का था।
टैक्स का पूरा ब्यौरा
- डायरेक्ट टैक्स (कंपनियों द्वारा सीधे भुगतान) -28,720 करोड़ रुपयों का।
- इनडायरेक्ट टैक्स (ग्राहकों/सप्लायर्स से एकत्रित) -45,407 करोड़ रुपये।
- अन्य योगदान (सोशल सिक्योरिटीज) में 818 करोड़ रुपये का योगदान दिया।
मुंबई मेट्रो की लागत और ओलंपिक कॉस्ट से भी ज्यादा
इस स्वरूप में देखें, तो अडाणी ग्रुप्स की ओर से 74,945 करोड़ पूरे मुंबई मेट्रो नेटवर्क के निर्माण की लागत है और आधुनिक ओलंपिक की मेजबानी के खर्च के करीब है। इसकी सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध संस्थाओं में, प्रमुख टैक्सपेयर्स में अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल), अडाणी सीमेंट लिमिटेड (एसीएल), अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) और अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) जैसी कंपनियां शामिल हैं।
Adani ग्रुप्स की इन कंपनियों का रहा ज्यादा योगदान
- अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड
- अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड
- अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड
- अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड
- अडाणी पावर लिमिटेड
- अडाणी टोटल गैस लिमिटेड
- अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड
इस आंकड़े में तीन अन्य सूचीबद्ध कंपनियों- एनडीटीवी, एसीसी और सांघी इंडस्ट्रीज द्वारा चुकाया गया टैक्स भी शामिल है, जो सात कंपनियों के पास है। समूह ने अपनी सात संस्थाओं की वेबसाइटों पर ‘द बेसिस ऑफ टैक्स प्रिपरेशन एंड अप्रोच’ के आधार पर एक दस्तावेज भी प्रकाशित किया है।
अडानी पोर्टफोलियो की कंपनियों द्वारा वहन किए जाने वाले ग्लोबल टैक्स, शुल्क और अन्य शुल्क जैसे प्रत्यक्ष योगदान अन्य हितधारकों की ओर से एकत्र और भुगतान किए जाने वाले वैश्विक कर और शुल्क जैसे इनडायरेक्ट कंट्रीब्यूशन्स जैसे कर्मचारियों के लाभ के लिए दी जाने वाली सोशल सिक्योरिटी आदि जैसे अन्य योगदान शामिल हैं।
ESG और सामाजिक जिम्मेदारी
अडाणी ग्रुप टैक्स पारदर्शिता को अपनी ESG (पर्यावरण, सामाजिक और सुशासन) नीति का महत्वपूर्ण स्तंभ मानता है। यह पहल न केवल ग्रुप की जवाबदेही को दर्शाती है, बल्कि उसके स्टेकहोल्डर्स के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को भी उजागर करती है।
अडाणी ग्रुप का उद्देश्य भारत के बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास करना तथा व्यापक स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करना और दीर्घकालिक मूल्य (Long-term Value) का निर्माण करना है।
ये भी पढ़ें- अडाणी एयरपोर्ट्स को मिली 750 मिलियन डॉलर की विदेशी फंडिंग
संबंधित खबरें
दिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
3 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
5 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
5 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
8 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
9 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
21 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
23 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
1 day agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 day agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines