Volkswagen Virtus Discount: कारों पर एक बार फिर डिस्काउंट आना शुरू हो गया है। अगर आप भी इन दिनों एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है। हुंडई वरना, मारुति सुजुकी सियाज और होंडा सिटी को टक्कर देने वाली Volkswagen Virtus पर इस समय काफी अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है। Virtus एक सेडान कार है और इसकी लंबाई भी 4 मीटर से ज्यादा है। सेडान कार उन लोगों को पसंद आती है जो लंबी दूरी तय करते हैं।
Volkswagen Virtus पर 1.70 लाख का डिस्काउंट
इस महीने Virtus पर 1.70 लाख का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह एक शानदार सेडान कार है और इसमें 6-एयरबैग दिए गये हैं। ग्राहक इस महीने वर्टस कार पर मिलने वाले बंपर डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। जानकारी के लिए बता दे कि ज्यादा डिस्काउंट MY2024 मॉडल की फॉक्सवैगन वर्टस पर मिल रहा है।
यह डिस्काउंट 1.50 लाख रुपये से लेकर 1.70 लाख रुपये तक दिया जा रहा है, दरअसल कंपनी इस गाड़ी का पुराना स्टॉक क्लियर करने में लगी है। इतना ही नहीं MY 2025 फॉक्सवैगन वर्टस पर भी ग्राहकों को 80,000 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। यह डिस्काउंट अलग-अलग डीलरशिप पर बदल सकता है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।
इंजन और पावर
Volkswagen Virtus की कीमत 11.56 लाख रुपये से लेकर 19.41 लाख रुपये तक है। इसमें दो इंजन के ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें पहला 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 115PS का पावर और 178Nm का टॉर्क देता है। वहीं, दूसरा 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिलता है, जो 150PS का पावर और 250Nm का टॉर्क देता है। यह कार 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ 7-स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन मिलता है।
यह भी पढ़ें: Royal Enfield को कड़ी टक्कर देगी TVS की ये बाइक, जल्द होगी लॉन्च!
संबंधित खबरें
EV से भी महंगी Hybrid कारें! फिर ग्राहक क्यों और किस टेक्नोलॉजी के लिए खर्च कर रहे ज्यादा पैसे?
35 mins ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा, खरीदने से पहले जान लें पूरा हिसाब
2 hrs agoठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
3 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
3 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
4 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
4 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
4 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
4 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines