वेस्पा के इस डुअल कलर स्कूटर पर सब हारे दिल, जानें कीमत और माइलेज

Vespa VXL 125, scooters under 1 lakhs, petrol scooters, vespa scooters

vespa file photo

विज्ञापन

Vespa Scooters: टू व्हीलर निर्माता कंपनी पियाजियो ने अपना नया Vespa VXL 125 डुअल कलर स्कूटर लॉन्च किया है। कंपनी अपने इस धाकड़ स्कूटर में 125cc और 150cc का पावर इंजन देगी। यह लग्जरी स्कूटर 4 डुअल कलर ऑप्शन में मिलेगा।

स्कूटर की सीट हाइट 770 mm है

Vespa VXL 125 शुरूआती कीमत 149278 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। इसमें 124.45cc का BS6 इंजन दिया गया है। जो 9.65 bhp की पावर और 10.11 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। स्कूटर की सीट हाइट 770 mm है। जिससे कम हाइट वाले लोग भी इसे आसानी से चला सकते हैं।

Advertisment

रियर में हाइड्रोलिक मोनोशॉक सस्पेंशन

वेस्पा VXL 125 का कुल वजन 115 kg का है और इसमें 7.4 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। कंपनी का यह रेट्रो स्टाइल स्कूटर है। इसमें एलईडी हेडलैंप, USB चार्जर, 10 इंच के व्हील, ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। इस दमदार स्कूटर के फ्रंट में सिंगल साइड आर्म सस्पेंशन और रियर में हाइड्रोलिक मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। जिससे खराब रास्तों पर राइडर को झटके नहीं लगते हैं।

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ