Electric SUVs खरीदने वालों की होगी मौज! Mahindra समेत आ रही हैं 6 दमदार गाड़ियां

Upcoming Electric SUVs: इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने का प्लान कर रहे लोगों को महिंद्रा बड़ा तोहफा देने जा रहा है। वहीं टाटा भी एक दमदार SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

Upcoming Electric SUVs
विज्ञापन

Upcoming Electric SUVs: इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने खुलासा किया है कि वे जल्द ही एक दो नहीं बल्कि 4 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने जा रहे हैं। कंपनी ने इसके लिए वोक्सवैगन के साथ पार्टनरशिप भी की है। साथ ही महिंद्रा ने देश में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी को भी शोकेस किया है, जिनके आने वाले सालों में लॉन्च होने की उम्मीद है। दूसरी तरफ Tata भी एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने जा रहा है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Mahindra XUV.e8

Mahindra XUV.e8 महिंद्रा की पॉपुलर XUV700 SUV पर बेस्ड होगी। XUV.e8 में नए इंजन के साथ एक न्यू लुक मिलने वाला है। साथ ही कार के इंटीरियर में भी कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं, कार की लंबाई 4,740 मिमी, चौड़ाई 1,900 मिमी और ऊंचाई 1,760 मिमी है, व्हीलबेस 2,762 मिमी का होगा। इसके अलावा, उम्मीद है कि XUV.e8 एक ऑल-व्हील-ड्राइव पावरट्रेन के साथ लॉन्च होगी।

विज्ञापन

Mahindra XUV.e9

Mahindra XUV.e9, XUV.e8 का कूप वर्जन होने वाला है इसमें XUV.e8 के जैसे कई फीचर्स मिलने की उम्मीद है। हालांकि, यह 2,775 मिमी के व्हीलबेस के साथ लंबाई में 4,790 मिमी, चौड़ाई 1,905 मिमी और ऊंचाई 1,690 मिमी होगी। स्पोर्टी डिजाइन के साथ इस कार में कई दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। उम्मीद है कि XUV.e9 में पैनोरमिक सनरूफ के साथ-साथ कई एक्स्ट्रा फीचर्स भी मिलेंगे।

Mahindra BE.05

महिंद्रा BE.05 एक स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक व्हीकल होने वाला है क्योंकि इसमें ट्रेडिशनल एसयूवी से अलग डिजाइन मिलने वाला है। BE.05 की लंबाई 4,370 मिमी, चौड़ाई 1,900 मिमी और ऊंचाई 1,635 मिमी होगी, जिसका व्हीलबेस 2,775 मिमी होगा। महिंद्रा BE.05 को भारत में अक्टूबर 2025 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : इंडिया में इन 5 कारों की चोर बाजार में हाई डिमांड

Mahindra BE.07

महिंद्रा की तरफ से आने वाली आखिरी इलेक्ट्रिक एसयूवी की बात करें तो इसमें BE.07 का नाम निकल कर सामने आ रहा है जो काफी दमदार एसयूवी होने वाली है और ऐसा कहा जा रहा है कि ये महिंद्रा के फ्लैगशिप मॉडलों में से एक होने वाली है। महिंद्रा BE.07 को अक्टूबर 2026 में भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस कार की लंबाई 4,565 मिमी, चौड़ाई 1,900 मिमी और ऊंचाई 1,660 मिमी होगी और इसका व्हीलबेस 2,775 मिमी होगा।

विज्ञापन

Tata Harrier EV

जनवरी 2023 में ऑटो एक्सपो में हैरियर ईवी को शोकेस करने के बाद, अब कंपनी इसे 2024 की दूसरी छमाही तक सड़कों पर उतारने की तैयारी कर रही है। कहा जा रहा है कि हैरियर दो बैटरी पैक ऑप्शन ऑफर कर सकता है और इसमें एक ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिलने की उम्मीद है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक हैरियर ईवी का टॉप-स्पेक वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 500 किमी की रेंज देगा।

Maruti Suzuki eVX

मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो 2023 में eVX को कॉन्सेप्ट फॉर्म में शोकेस किया गया था। इस मॉडल के अब 2025 में आने की उम्मीद है। eVX, जिसे ब्रांड के नेक्सा आउटलेट्स के जरिए से बेचा जाएगा, सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा वेरिएंट में पेश किए जाने की उम्मीद है। नई मारुति ईवीएक्स के डिजाइन की बात करें तो इसमें डुअल-पॉड प्रोजेक्टर हेडलैंप, नई ग्रिल, सिल्वर कलर के मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील, एलईडी टेललाइट्स, पीछे की तरफ एलईडी लाइट बार, फ्रंट डोर-माउंटेड ओआरवीएम, रियर वाइपर और वॉशर, रूफ रेल्स मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ