---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

इंडिया में इन 5 कारों की चोर बाजार में हाई डिमांड, कहीं आपकी Car का नाम तो लिस्ट में नहीं

Most stolen cars in india details in hindi: हर साल इंडिया में सालाना करीब एक लाख कारों की चोरी होती है। इनमें वह कार ज्यादा चोरी होती हैं जिनका अपटेडेड वर्जन बाजार में लॉन्च हो चुका है।

---विज्ञापन---

Most stolen cars in india details in hindi: इंडिया में कार चोरी की वारदात काफी ज्यादा होती हैं। चोर बाजार में पुरानी गाड़ियों की हाई डिमांड है। जांच एजेंसियों के आंकड़ें कहते हैं कि इंडिया में चोरों की निगाहें सबसे ज्यादा Hyundai Santro xing, Maruti wagonR समेत उन गाड़ियों पर ज्यादा टिकी रहती है जिनके अब बाजार में अपडेट मॉडल आ चुके हैं और कंपनियों ने पुराने मॉडलों के स्पेयर पार्ट्स बनाने बंद कर दिए। कई बार इन गाड़ियों के खराब होने वाले ऐसे पार्ट्स बाजार में हाई डिमांड पर रहते हैं और मैकेनिक इन्हें ज्यादा कीमत पर खरीदते हैं।

Honda City sedan car know price

Honda City

अब पार्किंग भी Safe नहीं

एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडिया में सालाना करीब एक लाख कारें चोरी होते हैं। इनमें हैचबैक, एसयूवी और सेडान सभी तरह की गाड़ियां शामिल हैं। एजेंसियों के मुताबिक लोग घरों, ऑफिस या पार्किंग में खड़ी ऐसी गाड़ियों को ज्यादा टारगेट बनाते हैं जिन्हें लेकर फरार होना आसान हो और जिनकी बाजार में खपत आसान हो। महंगी गाड़ियों की बजाए सस्ती और मिडिल क्लास की अफोर्डेबल कारों Santro xing, wagonR, Maruti Swift, Hyundai creta और honda city ज्यादा चोरी होती हैं।

---विज्ञापन---

सीएनजी Santro xing की मार्केट में हाई डिमांड

---विज्ञापन---

चोर बाजार में पुरानी Santro xing के पार्ट्स की ज्यादा डिमांड रहती है। एनसीआर और मेट्रो सिटी में सीएनजी लगे सेट्रो के पुराने वर्जन के लोग 55 हजार से 1.25 लाख तक बड़ी आसानी से दे देते हैं।

Maruti Wagon R

Maruti Wagon R

 

---विज्ञापन---

हाई सेल कार को ज्यादा टारगेट करते हैं चोर

मारुति की अगर कोई कार सबसे ज्यादा बिकती है तो वह है wagon r. चोर इस कार को काफी चोरी करते हैं क्योंकि ओल्ड कार मार्केट में इसकी खपत आसानी से हो जाती है। मेट्रो सिटी से कार चोरी कर देहात इलाकों में पहुंचाई जाती हैं। नई wagon r शुरुआती कीमत 5.55 लाख रुपये में मिलती है। इसमें सीएनजी इंजन पर 35km/kg की माइलेज निकलती है।

---विज्ञापन---

Hyundai-Grand-Creta-A

कॉम्पैक्ट SUV कारों की खपत आसान

---विज्ञापन---

इन दिनों इंडियन कार बाजार में SUV गाड़ियों का क्रेज है। चोर इस सेगमेंट में क्रेटा को ज्यादा टारगेट करते हैं। हाल ही में कंपनी ने अपनी इस कार के नए अपडेट वर्जन में डायमंड लुक ग्रिल दी है। इस कार की अपने सेगमेंट में हाई डिमांड है। लंबाई और बूट स्पेस ज्यादा होने पर देहात में इस कार के पुराने वर्जन को लोग काफी पसंद करते हैं, जिसका फायदा उठाकर चोर मेट्रो सिटी दिल्ली, मुंबई, लखनऊ से इन कारों की ज्यादा चोरी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सावधान! गाड़ी के नंबर प्लेट पर जल्दी करा लें ये बदलाव, वरना भरना पड़ेगा 10 हजार का जुर्माना!

---विज्ञापन---
First published on: Feb 15, 2024 06:48 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola