Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ऑटो

84km का माइलेज देगा देश का पहला CNG स्कूटर, अगले महीने होगा लॉन्च! जानें कीमत

अगर आप भी TVS Jupiter CNG स्कूटर का इंतजार कर रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं इसके फीचर्स से लेकर कीमत और माइलेज के बारे में ... साथ ही आपको यह भी जानकारी देंगे कि कब तक यह स्कूटर लॉन्च होगा और कितनी इसकी कीमत होगी।

Author
Edited By : Bani Kalra Updated: Apr 8, 2025 08:48

TVS Jupiter CNG स्कूटर को पहली बार ऑटो एक्सपो 2025 में दिखाया गया था। उसके बाद से ही इसके लॉन्च होने का इंतजार किया जा रहा है। यह कंपनी का पहला CNG स्कूटर होगा। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले बजाज ऑटो की तरफ से देश की पहली CNG बाइक लॉन्च की जा चुकी है। Jupiter CNG में 1.4 किलोग्राम का सीएनजी फ्यूल-टैंक फिट कराया गया है। इस फ़्यूल-टैंक का प्लेसमेंट सीट के नीचे बूट-स्पेस वाली जगह पर किया गया है। अगर आप भी कर रहे हैं इस स्कूटर का इंतजार तो आइये जानते हैं क्या कुछ खास इसमें आपको मिलेगा।

---विज्ञापन---

इंजन और माइलेज

TVS Jupiter CNG में 124.8cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलेगा यह इंजन 7.1bhp का पावर और 9.4Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। सीट के नीचे 1.4 किलोग्राम का CNG टैंक है जबकि फ्लोरबोर्ड पर 2 लीटर का पेट्रोल टैंक भी लगा है। TVS का दावा है कि 1 किलोग्राम CNG में यह स्कूटर 84 किलोमीटर का माइलेज देगा और इसकी कुल रेंज (CNG + पेट्रोल) 226 किलोमीटर तक जाएगी। जबकि सिर्फ पेट्रोल पर चलने वाले स्कूटर की औसत माइलेकज 40-45 kmpl होती है। CNG स्कूटर की टॉप-स्पीड 80 kmph होगी। सीएनजी से पेट्रोल मोड बदलने के लिए एक बटन दिया गया है।

---विज्ञापन---

कितनी होगी कीमत

TVS Jupiter CNG की अनुमानित कीमत 95,000-1,00,000 रुपये तक जा सकती है। लेकिन कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। TVS के मुताबिक यह बेहद सेफ और CNG स्कूटर है। नए Jupiter CNG स्कूटर के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। यह साइज़ और अन्य फीचर्स के मामले में मौजूदा पेट्रोल स्कूटर के जैसा ही होगा।

भारत में इस समय इस स्कूटर के आने का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इसमें कई उपयोगी फीचर्स भी शामिल किये जाएंगे। इसमें  एक्सटर्नल फ्यूल लिड, फ्रंट में मोबाइल चार्जर, सेमी डिजिटल स्पीडोमीटर , बॉडी बैलेंस तकनीक, ऑल इन वन लॉक और साइड स्टैंड  इंडीकेटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्कूटर को इस साल मई-जून में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Hyundai की सबसे सस्ती CNG SUV भारत में हुई लॉन्च, अब मिलेंगे ये खास फीचर्स

First published on: Apr 08, 2025 08:48 AM

संबंधित खबरें