Toyota ने अपनी इस SUV पर बढ़ाए 28000 रुपये

Toyota Urban Cruiser Hyryder price hike details in hindi: कार में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल होल्ड असिस्ट मिलता है।

Toyota Urban Cruiser Hyryder price hike upto Rs. 28000 know details

Toyota Urban Cruiser Hyryder

विज्ञापन

Toyota Urban Cruiser Hyryder price hike details in hindi: टोयोटा ने अपनी दमदार SUV Urban Cruiser Hyryder की कीमतों में 28000 रुपये की बढ़ोतरी की है। अब इस शानदार कार का बेस मॉडल आपको 11.14 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। कार के सीएनजी वेरिएंट S E-CNG और G E-CNG की कीमतों में 15000 रुपये तक का इजाफा हुआ है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Toyota Urban Cruiser Hyryder

विज्ञापन

ऑल व्हील ड्राइव कार

बाजार में यह कार Hyundai Creta, Kia Seltos, MG Astor और Volkswagen Taigun जैसे कारों का मुकाबला करती  है। यह मिड सेगमेंट हाइब्रिड कार है और इसमें 11 कलर ऑप्शन आते हैं। कंपनी कार में 1462 सीसी और 1490 सीसी का इंजन ऑफर करती है। यह ऑल व्हील ड्राइव कार है जिसमें तीन अलग-अलग मॉडल आते हैं।

पांच सीटर कार में छह एयरबैग

Toyota Urban Cruiser Hyryder में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन आते हैं। इसके अलग-अलग वेरिंएट में 20.58 से लेकर 27.97 kmpl तक की माइलेज निकलती है। यह हाइब्रिड कार 9 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है। इसके फ्रंट ड्राइवर केबिन और रियर में कुल छह एयरबैग मिलते हैं। यह पांच सीटर कार है जिसमें 360 डिग्री कैमरा मिलता है। यह हाई स्पीड कार है, जो 180 kmph की टॉप स्पीड देती है।

कार में सनरूफ और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स 

Toyota की इस धाकड़ कार का टॉप मॉडल 20.19 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें split LED हेडलैम्प और ब्लैक रूफ मिलती है। कार में एंबियंट लाइटिंग मिलती है और इसमें अलॉय व्हील ऑफर किए जाते हैं।
कार में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल होल्ड असिस्ट का सिस्टम मिलता है। हिल होल्ड असिस्ट से पहाड़ों पर कार चलाने में आसानी होती है। सेंसर से चलने वाला यह सिस्टम कार को ऊंचाई पर पीछे घिसकने से रोकने में मदद करता है। कार में हेडअप डिस्प्ले और एलईडी टेललाइट मिलती है, कार में सनरूफ का भी ऑप्शन है। यह कार पेट्रोल पर 91 bhp की हाई पावर और 122 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ