हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लॉन्च से पहले सामने आई Tata Sierra की झलक, देखें इस SUV में क्या-क्या होगा खास

Tata Sierra ICE एक बार फिर भारत में टेस्टिंग के दौरान दिखी है. Bharat Mobility Global Expo 2025 में पेश किए गए मॉडल जैसे ही लुक और फीचर्स इस SUV में मिल सकते हैं. आइए जानते हैं क्या हो सकता है खास.

विज्ञापन
आई नजर Tata Sierra (Photo-Aditya Parakh on X)

Tata Sierra: टाटा मोटर्स की आने वाली SUV Tata Sierra ICE एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई है. भारत में यह SUV लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुई है, और अब ताजा तस्वीरें साफ इशारा करती हैं कि इसका लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है. टाटा ने इस कार का अपडेटेड वर्जन Bharat Mobility Global Expo 2025 में भी दिखाया था, जहां इसे लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. 

टेस्टिंग के दौरान दिखी

हाल ही में Tata Sierra ICE की नई टेस्टिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. गाड़ी को पूरी तरह से कैमोफ्लॉज (कवर) में देखा गया, ताकि इसके डिजाइन की पूरी झलक अभी सामने न आए. दिलचस्प बात यह है कि इस बार यह SUV एक पेट्रोल पंप पर रीफ्यूलिंग के दौरान दिखी, जिससे साफ है कि यह पेट्रोल इंजन वेरिएंट हो सकता है.

Photo-Rushlane

डिजाइन में मिलेगा मॉडर्न और दमदार लुक

Expo में दिखाए गए मॉडल और इन स्पाई तस्वीरों के आधार पर कहा जा सकता है कि नई Sierra में मॉडर्न डिजाइन के साथ क्लासिक टच देखने को मिलेगा. इसमें फुल LED हेडलाइट्स, फ्रंट और रियर में फुल-विथ लाइटबार, ब्लैक्ड-आउट ORVMs, C-पिलर्स, फ्लश डोर हैंडल्स और शार्क फिन एंटीना जैसे फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है. ये सभी एलिमेंट इसे एक प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक लुक देंगे.

विज्ञापन

अंदर से होगी और भी लग्जरी

कैबिन की बात करें तो Tata Sierra ICE का इंटीरियर इस बार पूरी तरह से नया और हाई-टेक होने वाला है. पिछले स्पाई शॉट्स के मुताबिक इसमें तीन डिस्प्ले स्क्रीन मिलेंगी- एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एक सेंट्रल इंफोटेनमेंट स्क्रीन और तीसरी फ्रंट पैसेंजर स्क्रीन. तीनों स्क्रीन का साइज करीब 12.3 इंच बताया जा रहा है और ये फ्लोटिंग डिजाइन में होंगी. साथ ही, ड्यूल-टोन फिनिश, सॉफ्ट-टच मटेरियल और एंबिएंट लाइटिंग से केबिन को प्रीमियम टच मिलेगा.

ये भी पढ़ें- मार्केट में आई 5 करोड़ की सुपरकार, V6 इंजन के साथ एग्रेसिव लुक कर देगा हैरान

विज्ञापन

इंजन ऑप्शंस होंगे दमदार

मिल रही जानकारी के मुताबिक, Tata Sierra ICE में कंपनी तीन इंजन ऑप्शंस दे सकती है-

  • 2.0-लीटर डीजल इंजन (जो Harrier से लिया जाएगा)
  • 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन
  • 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन

इन ऑप्शन्स के चलते यह SUV शहर और हाईवे दोनों जगह पावरफुल परफॉर्मेंस दे सकेगी.

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वर्जन की भी तैयारी

टाटा मोटर्स पहले ही यह स्पष्ट कर चुकी है कि Sierra का एक EV (इलेक्ट्रिक वर्जन) भी लाया जाएगा. यानी, यह मॉडल न सिर्फ पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ बल्कि इलेक्ट्रिक अवतार में भी ग्राहकों को मिलेगा. इससे यह SUV फ्यूचर की गाड़ियों के ट्रेंड में मजबूती से अपनी जगह बनाएगी.

लॉन्च की उम्मीद और बाजार में असर

टेस्टिंग के लगातार देखे जाने से यह साफ है कि Tata Sierra ICE अब लॉन्च के बेहद करीब है. अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो इसे अगले कुछ महीनों में पेश किया जा सकता है. लॉन्च के बाद यह SUV Hyundai Creta, Mahindra XUV700 और MG Hector जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर दे सकती है.

विज्ञापन

टाटा सिएरा भारतीय ऑटोमोबाइल इतिहास की एक आइकॉनिक कार रही है. अब जब यह आधुनिक रूप में वापसी करने जा रही है, तो पुरानी यादों के साथ नई तकनीक और दमदार परफॉर्मेंस का मेल देखने को मिलेगा. कंपनी के इस कदम से SUV सेगमेंट में नई हलचल मचना तय है.

ये भी पढ़ें- मार्केट में आई 2025 Thar Facelift: नए फीचर्स, दमदार लुक और सस्ती कीमत से मचाएगी धूम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola