इंडियन मार्केट में आई 5 करोड़ की सुपरकार, V6 इंजन के साथ एग्रेसिव लुक कर देगा हैरान

Maserati ने भारत में अपनी नई MC Pura सुपरकार लॉन्च कर दी है. V6 इंजन वाली यह कार Coupe और Cielo (ड्रॉप-टॉप) वेरिएंट में अवेलेबल है. जानें इसके डिजाइन, इंटीरियर, इंजन और परफॉर्मेंस फीचर्स.

Maserati MCPura Coupe

Maserati ने भारत में लॉन्च की सुपरकार MC Pura. (News 24 GFX)

Maserati MC Pura Coupe-Cielo Launch in India: Maserati ने अपनी मिड-इंजिन सुपरकार MC Pura भारत में लॉन्च कर दी है. यह V6 इंजन वाली लो-स्लंग कार Coupe और Cielo (ड्रॉप-टॉप) वेरिएंट में उपलब्ध है. Coupe की शुरुआती कीमत 4.12 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि Cielo की कीमत 5.12 करोड़ रुपये  (एक्स-शोरूम) रखी गई है. MC Pura, MC20 का नया वर्जन है और इसमें कुछ डिजाइन बदलाव किए गए हैं.

विज्ञापन

डिजाइन और एक्सटीरियर में चेंज

MC Pura की शेप MC20 से मिलती-जुलती है, लेकिन इसके फ्रंट और रियर में छोटे-छोटे बदलाव किए गए हैं. नए ग्रिल का आकार डार्क फ्रेम के साथ ज्यादा एग्रेसिव लुक देता है. इसके अलावा, फ्रंट स्प्लिटर और हेडलाइट के नीचे एयर इंटेक्स को भी बड़ा और प्रमुख बनाया गया है. पीछे के बम्पर में भी हल्के बदलाव किए गए हैं ताकि इसे और स्कल्प्टेड लुक मिल सके.

विज्ञापन

नए बैज और कलर

कार के एक्सटीरियर बैज को अपडेट किया गया है. ग्रिल और C-पिलर पर लगे Trident लोगो और कार के दोनों साइड में MCPura स्क्रिप्ट के साथ व्हील कैप्स पर बैज भी मैजेंटा ह्यू और ब्लू मिका फ्लेक्स के साथ हैं. Coupe वेरिएंट में बैज ग्लॉसी, जबकि Convertible में मैट फिनिश के साथ दिए गए हैं, जो पेंट के साथ कंट्रास्ट बनाते हैं.

इंटीरियर और सीट डिजाइन

MC Pura के केबिन में लेजर-एटेड Alcantara अपहोल्स्ट्री दी गई है जिसमें वर्टिकल स्ट्राइप्स हैं. सीट डिजाइन को डबल-साइडेड बैकिंग के साथ नया रूप दिया गया है, जो लेयर्ड लुक के लिए अलग-अलग रंगों जैसे रेड और ब्लू का इस्तेमाल करता है. इसके अलावा केबिन में अन्य एलिमेंट्स MC20 के समान रखे गए हैं.

विज्ञापन

इंजन और परफॉर्मेंस

Maserati MC Pura में 3.0-लीटर ट्विन-टर्बो Nettuno V6 इंजन है, जो दोनों वेरिएंट्स (Coupe और Cielo) में 621 hp और 719 Nm टॉर्क पैदा करता है. पावर को रियर व्हील्स पर 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के जरिए भेजा जाता है.

परफॉर्मेंस के आंकड़े

Cielo वेरिएंट 0-100 km/h सिर्फ 3.0 सेकेंड में पहुंचता है, और इसकी टॉप स्पीड 325 km/h है. Coupe वेरिएंट इससे थोड़ा तेज है, जो 0-100 km/h सिर्फ 2.9 सेकेंड में पूरा करता है और इसकी भी टॉप स्पीड 325 km/h है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ