---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

कर लो तैयारी! आ रही है टाटा की ये धाकड़ SUV, महिंद्रा को मिलेगी कड़ी टक्कर

नई Tata Sierra को इस साल अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। नई Sierra में कई उपयोगी फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। इसमें यूजर्स के लिए इसमें प्रीमियम साउंड सिस्टम, पैनोरामिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, Android ऑटो, Apple कार प्ले और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ऑटो सेक्टर के यह साल काफी अच्छा साबित होने वाला है। नए-नए मॉडल लॉन्च होने वाले हैं। इस समय टाटा मोटर्स अपनी नई  Sierra को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। तेजी से इस एसयूवी पर काम किया जा रहा है। कई बार इसे टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। भारत में पहली बार इसे ऑटो एक्स्पो में ओएश किया था। नई Sierra को EV, पेट्रोल और डीजल में उतारा जाएगा। इसे टाटा के Gen2 EV प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया जाएगा। आइये जानते हैं नई Sierra में कुछ होगा खास और कितनी होगी इसकी कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Tata Sierra को इस साल अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। नई Sierra में कई उपयोगी फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। इसमें यूजर्स के लिए इसमें प्रीमियम साउंड सिस्टम, पैनोरामिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, Android ऑटो, Apple कार प्ले और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Level 2 ADAS और 6 एयरबैग्स से मिलेगी सेफ्टी

सेफ्टी के लिए नई Sierra में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 360 डिग्री कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसका अलावा इसमें  3 स्क्रीन देखने को मिलेगी जिसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक सेंट्रल टचस्क्रीन और एक पैसेंजर साइड टचस्क्रीन भी शामिल किया गया है। सभी स्क्रीन 12.3 इंच की हो सकती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

दो इंजन ऑप्शन

नई Tata Sierra में 1.5 लीटर टर्बो–पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 170hp और 280 Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा। Sierra में 6 मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे। इसके अलावा यह SUV AWD (ऑल–व्हील ड्राइव) टेक्नॉलजी के साथ भी मौजूद हो सकती है। भारत में नई Tata Sierra की एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: BS7 वाहनों में क्या होगा खास और कब होगा लागू? कार बाजार पर क्या फर्क पड़ेगा? जानें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 26, 2025 10:28 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola