भारत में लॉन्च हुई नई Renault Kwid, अब पहले से ज्यादा सस्ती, जानें फीचर्स और कितनी है कीमत
अगर आप पहली कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Renault ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक Kwid को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है. कार की शुरुआती कीमत ₹4.52 लाख रखी गई है, जबकि Climber वेरिएंट पर ₹15,000 का ऑनलाइन कैश बेनिफिट भी दिया जा रहा है. जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Renault ने आपके लिए अपनी पॉपुलर हैचबैक Kwid को नए अपडेट्स के साथ लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस कार में डिजाइन, वेरिएंट लाइनअप और कीमत में बदलाव किए हैं ताकि ग्राहकों के लिए सही मॉडल चुनना पहले से आसान हो सके. नई Renault Kwid की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.52 लाख रुपये रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 5.60 लाख रुपये तक जाती है.
दो वेरिएंट में मिलेगी नई Renault Kwid
Renault ने अब Kwid को केवल दो वेरिएंट में पेश किया है. पहले जहां कई वेरिएंट का विकल्प मिलता था, वहीं अब ग्राहक Evolution और Climber वेरिएंट में से अपनी जरूरत के अनुसार चुनाव कर सकते हैं. कंपनी का कहना है कि इससे खरीदारी की प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान होगी.
Climber वेरिएंट पर मिलेगा खास फायदा
कंपनी ने Climber वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों के लिए 15,000 रुपये का ऑनलाइन कैश बेनिफिट भी घोषित किया है. इस ऑफर के बाद Climber वेरिएंट की प्रभावी कीमत 4.99 लाख रुपये रह जाती है, जिससे यह और भी आकर्षक विकल्प बन जाता है.
नए लोगो के साथ बदला कार का लुक
नई Renault Kwid में कंपनी की नई ब्रांड पहचान देखने को मिलती है. कार में Renault का नया लोगो लगाया गया है. हालांकि, इसका SUV से प्रेरित डिजाइन पहले की तरह बरकरार रखा गया है, जिससे इसकी दमदार रोड प्रजेंस बनी रहती है.
Renault Kwid ने साल 2015 में लॉन्च होने के बाद एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट में नई पहचान बनाई थी. SUV जैसी स्टाइलिंग और आधुनिक फीचर्स की वजह से यह कार सिर्फ एक किफायती विकल्प नहीं रही, बल्कि पहली कार खरीदने वालों की पसंद भी बनी. कंपनी का कहना है कि नए अपडेट के साथ अब फोकस ग्राहकों को ज्यादा स्पष्ट विकल्प और बेहतर वैल्यू देने पर है.
नई Renault Kwid की कीमत
वेरिएंट
मैनुअल
AMT
Evolution
₹4,52,900
₹4,89,900
Climber
₹5,14,900
₹5,60,900
सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.
Renault Kwid के प्रमुख फीचर्स
SUV से प्रेरित बोल्ड डिजाइन और दमदार रोड प्रजेंस
184 मिमी का बेस्ट-इन-सेगमेंट ग्राउंड क्लीयरेंस
279 लीटर का बेस्ट-इन-क्लास बूट स्पेस
17 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स
ड्यूल फ्रंट एयरबैग
ABS के साथ EBD
सीट बेल्ट रिमाइंडर
8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट
फुली डिजिटल LED इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
गाइडलाइन के साथ रियर व्यू कैमरा
1.0-लीटर पेट्रोल इंजन
5-स्पीड मैनुअल और Easy-R AMT ट्रांसमिशन
AMT वेरिएंट में रोटरी डायल गियर सेलेक्टर
रिमोट की-लेस एंट्री
सेंट्रल लॉकिंग
पावर विंडो
पावर स्टीयरिंग
डुअल-टोन इंटीरियर
Climber वेरिएंट में खास एक्सटीरियर स्टाइलिंग
व्हील आर्च क्लैडिंग और रग्ड बॉडी डिजाइन
USB और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
शहर में आसान ड्राइविंग के लिए कॉम्पैक्ट डायमेंशन
नई Renault Kwid अब देशभर में Renault डीलरशिप्स पर उपलब्ध है. ग्राहक इसे Renault India के ऑनलाइन सेल्स प्लेटफॉर्म के जरिए भी बुक कर सकते हैं. कंपनी का कहना है कि उसका उद्देश्य ग्राहकों को आसान और डिजिटल खरीदारी का बेहतर अनुभव देना है.

---विज्ञापन---