अगर आप 125cc सेगमेंट में नई स्पोर्टी बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Bajaj Pulsar N125 से जुड़ी यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने फिलहाल इस बाइक की डीलरों को सप्लाई रोक दी है. इसके बाद से यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या बजाज इस मॉडल को बंद करने वाली है या फिर इसकी जगह कोई नया और अपडेटेड मॉडल लाने की तैयारी कर रही है. हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
फिलहाल कंपनी ने नहीं किया कोई आधिकारिक ऐलान
सप्लाई रुकने की खबरों के बावजूद Bajaj Pulsar N125 अभी भी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड है. ऐसे में फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि बाइक को बंद किया जाएगा या फिर इसे नए अपडेट के साथ दोबारा बाजार में उतारा जाएगा. जब तक कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक इसे केवल अटकलों के तौर पर ही देखा जा सकता है.
अक्टूबर 2024 में हुई थी लॉन्च
बजाज ने Pulsar N125 को अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया था. उस समय इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 95,000 रुपये रखी गई थी. इस बाइक को खासतौर पर उन युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था, जो स्टाइलिश डिजाइन के साथ अच्छी परफॉर्मेंस वाली 125cc बाइक चाहते हैं. बाजार में इसका मुकाबला Hero Xtreme 125R और Honda CB125 Hornet जैसी बाइकों से होता है.
2026 में आएंगी 8 नई मोटरसाइकिलें
बजाज पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह साल 2026 के दौरान 8 नई मोटरसाइकिलें लॉन्च करेगी. ऐसे में माना जा रहा है कि Pulsar N125 की जगह कंपनी नया मॉडल या फिर इसका अपडेटेड वर्जन पेश कर सकती है. हालांकि, इस बारे में फिलहाल कंपनी की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है.
स्पोर्टी डिजाइन बनाती है इसे खास
Pulsar N125 का डिजाइन इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक है. इसमें शार्प LED हेडलाइट, स्पोर्टी ग्राफिक्स, स्प्लिट सीट, अंडरबेली एग्जॉस्ट और स्टाइलिश रिम स्टिकर्स दिए गए हैं. इसका डिजाइन न सिर्फ आकर्षक है, बल्कि शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर इसे चलाना भी काफी आसान बनाता है.
इंजन और परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के मामले में भी Pulsar N125 को मजबूत विकल्प माना जाता है. बाइक का वजन केवल 125 किलोग्राम है, जिससे इसका पावर टू वेट रेशियो बेहतर बनता है. कंपनी का दावा है कि यह अपनी कैटेगरी में 0 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सबसे तेजी से पकड़ने वाली बाइकों में शामिल है. इसमें 124.59cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 12 PS की पावर और 11 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन के साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है.
ये भी पढ़ें- नई कार खरीदने के लिए हो जाएं तैयार! जुलाई में आ रही हैं 5 दमदार गाड़ियां, देख लें लिस्ट
फीचर्स भी हैं काफी मॉर्डन
फीचर्स की बात करें तो Pulsar N125 में ब्लूटूथ कनेक्टेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसके जरिए कॉल अलर्ट, मिस्ड कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन जैसी जानकारी स्क्रीन पर देखी जा सकती है. इसके अलावा इसमें USB चार्जिंग पोर्ट, फ्यूल इंडिकेटर और माइलेज से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है.
125cc सेगमेंट बजाज के लिए क्यों है अहम?
125cc सेगमेंट बजाज ऑटो के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. कंपनी की कुल मासिक बिक्री में Pulsar 125 सीरीज की हिस्सेदारी करीब 32 प्रतिशत है. इस सीरीज में Pulsar 125, Pulsar N125 और Pulsar NS125 जैसे मॉडल शामिल हैं. यही वजह है कि कंपनी इस सेगमेंट को और मजबूत बनाने पर लगातार काम कर रही है. ऐसे में आने वाले समय में Pulsar N125 को लेकर कोई बड़ा अपडेट देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- क्या खड़ी कार में भी खुल सकता है Airbag? महाराष्ट्र में युवक की मौत के बाद बड़ा सवाल, जानिए कितनी सुरक्षित है आपकी कार