---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

अप्रैल में सबसे ज्यादा बिकी Tata की ये SUV, जानें लिस्ट में किस पायदान रही Creta और Brezza

Suv Cars: इंडियन मार्केट में इस समय सबसे ज्यादा एसयूवी कारों की डिमांड है। यही वजह है कि सभी कार कंपनियां अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी के अपडेट वर्जन लॉन्च कर रही हैं। लोगों की जरूरत के अनुसार उनमें बदलाव किया जा रहा है। बीते अप्रैल माह में एसयूवी बिक्री के चौंकान्ने वाले आंकड़े […]

Suv Cars: इंडियन मार्केट में इस समय सबसे ज्यादा एसयूवी कारों की डिमांड है। यही वजह है कि सभी कार कंपनियां अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी के अपडेट वर्जन लॉन्च कर रही हैं। लोगों की जरूरत के अनुसार उनमें बदलाव किया जा रहा है। बीते अप्रैल माह में एसयूवी बिक्री के चौंकान्ने वाले आंकड़े सामने आए हैं। बीते माह इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा टाटा की नेक्सन बिकी है।

---विज्ञापन---

तीसरे नंबर पर मारुति की यह कार 

आंकड़ों पर गौर करें तो अप्रैल 2023 में Tata Nexon के कुल 15,002 यूनिट्स बिके। दूसरे पायदान पर Hyundai Creta रही इसके कुल 14,186 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, तीसरे पायदान पर Maruti Brezza के कुल 11,836 यूनिट्स बिके हैं।

---विज्ञापन---

Nexon की ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग

Tata Nexon ने ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग प्राप्त की थी। यह देश की सबसे सुरक्षित कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों में से एक है। बता दें कंपनी नेक्सन का नया वर्जन लेकर आने वाली है। बताया जा रहा है कि यह आगामी जुलाई में आ सकता है।

6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन

फिलहाल नेक्सन में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का इंजन मिलता है। यह 22.0 kmph की माइलेज देती है और इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 120 ps की पावर देता है और 260 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

---विज्ञापन---

नई कार में प्रोजेक्टर सेटअप मिलेगा

बताया जा रहा है कि नई कार में नए अलॉय व्हील डिजाइन के साथ फ्लेयर्ड व्हील आर्च मिलेगा। नई कार में स्प्लिट हेडलैंप सेटअप मिल सकता है। इसमें LED डे-टाइम रनिंग लैंप मिलने का अनुमान है। कार में हेडलैंप यूनिट बंपर प्रोजेक्टर सेटअप मिलेगा।

First published on: May 03, 2023 07:22 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola