---विज्ञापन---

नया हेलमेट खरीदने जा रहे हैं? इन 5 चीजों को चेक किए बिना न करें खरीदी

नया हेलमेट खरीदते समय सिर्फ डिजाइन और कीमत देखकर फैसला न करें. यहां जान लें कि हेलमेट खरीदते समय किन चीजों का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी है.

---विज्ञापन---

बाइक या स्कूटर चलाते समय हेलमेट आपकी सुरक्षा का सबसे जरूरी हिस्सा है. सड़क पर हादसा कब और कैसे हो जाए, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता. ऐसे में हेलमेट सिर्फ सिर पर लगाने की चीज नहीं, बल्कि हादस के समय गंभीर चोट से बचाने में अहम भूमिका निभाता है. इसलिए नया हलमेट खरीदते समय केवल उसका रंग डिजाइन या लुक देखकर फैसाल करना सही नहीं है. बाजार में कई तरह के हेलमेंट मिलते हैं, लेकिन हर हेलमेंट सुरक्षा के लिहाज से एक जैसा नहीं होता. अगर आप भी नया हेलमेट खरीदने जा रहे हैं तो इस बातों को जरूर चेक कर ले.

क्या हेलमेट पर ISI मार्क है?

हेलमेट खरीदते समय सबस पहले उस पर ISI मार्क जरूरी देखें. भारत में दोपहिया वाहन चालकों के लिए इस्तेमाल होने वाले हेलमेंट में जरूरी सुरक्षा मानकों का पाल होना चाहिए. हालांकि सिर्फ ISI जैसा दिखने वाला लोगो देखकर ही हेलमेट न खरीदें. हेलमेट की पैकेजिंग और प्रोडक्ट पर सही मार्किंग के साथ निर्माता से जुड़ी जानकारी भी जरूर जांच लें.

---विज्ञापन---

क्या हेलमेट सिर पर सही फिट हो रहा है?

हेलमेट की कीमत ज्यादा होना ही उसकी अच्छी सुरक्षा की गारंटी नहीं है. अगर हेलमेट सिर पर सही तरीके से फिट नहीं बैठता तो हादसे के समय इसका फायदा कम हो सकता है. हेलमेट न तो इतना ढीला होना चाहिए कि सिर हिलाने पर अपनी जगह से खिसक जाए और न ही इतना टाइट कि पहनने में परेशानी हो. खरीदने से पहले हेलमेट पहनकर कुछ मिनट जरूर देखें कि वह सिर पर आराम से फिट हो रहा है या नहीं.

स्ट्रैप और लॉक को भी जरूर करें चेक

हेलमेट का चिन स्ट्रैप और लॉकिंग सिस्टम भी सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाते हैं. इसलिए खरीदते समय स्ट्रैप, बकल और लॉक को ध्यान से चेक करें. स्ट्रैप कमजोर या ऐसा नहीं होना चाहिए जो आसानी से खुल जाए. हेलमेट सही फिट होने के बाद उसे पहनकर स्ट्रैप को ठीक से लॉक करना भी जरूरी है.सिर्फ हेलमेट पहन लेना काफी नहीं है, उसे सही तरीके से बांधना भी उतना ही जरूरी है.

---विज्ञापन---

हेलमेट की बिल्ड क्वालिटी कैसी है?

हेलमेंट खरीदते समय उसकी बाहरी शेल, अंदर की पैडिंग और पूरी बिल्ड क्वालिटी पर ध्यान दें. सिर्फ हल्का होने की वजह से किसी हेलमेट को बेहतर न मानें. बहुत हल्का या कमजोर महसूस होने वाला हेलमेट सुरक्षा के लिहाज से सही विकल्प नहीं हो सकता. साथ ही हेलमेट पहनकर यह भी देखें कि उसका वजन गर्दन पर जरूरत से ज्यादा दबाव तो नहीं डाल रहा. अच्छी फिटिंग और सही वजन लंबे समय तक हेलमेट पहनने में परेशानी कम कर सकते हैं.

वेंटिलेशन और विजिबिलिटी क्यों है जरूरी?

गर्मी या लंबे सफर के दौरान हेलमेट पहनना कई बार असहज लग सकता है. ऐसे में हेलमेट में अच्छा वेंटिलेशन होना काफी मदद करता है. इसके अलावा हेलमेट का वाइजर भी साफ और अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए, ताकि सड़क और आसपास का रास्ता साफ दिखाई दे. अगर वाइजर पर ज्यादा खरोंच हैं या वह धुंधला है तो विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है. खासकर रात और बारिश के समय साफ विजन बेहद जरूरी होता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Types Of Helmet: कितनी तरह के होते हैं हेलमेट? खरीदने के पहले जान लें आपके लिए कौन-सा रहेगा बेस्ट

First published on: Sep 12, 2026 10:23 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola