Tata ने अपनी नई कार में दिए तगड़े फीचर्स, 'मिडिल क्लास' की सस्ती Coupe car

Tata Curvv के ईवी वर्जन में सिगल चार्ज पर 500 km की ड्राइविंग रेंज मिलेगी। इसमें 10.25 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर और टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे।

Tata Curvv

Tata Curvv

विज्ञापन

Tata Curvv coupe car details in hindi: टाटा मोटर्स की इस साल की सबसे अवेटेड कार है Tata Curvv. हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान सड़क पर स्पॉट किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल इसके कैमॉफ्लाज से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी ने अपनी सबसे हाई सेल गाड़ियों नेक्सन, हैरियर आदि से चुन-चुनकर स्मार्ट फीचर्स इसमें दिए गए हैं।

विज्ञापन

पहले आएगी ईवी कार, फिर होगी पेट्रोल लॉन्च

मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार Tata Curvv का इलेक्ट्रिक वर्जन इस साल दीवाली के आसपास लॉन्च होगा। जिसके बाद कंपनी इसका पेट्रोल और डीजल वेरिएंट दिसंबर 2024 या अगले साल शुरुआत में पेश करेगी। यह चार दरवाजे वाली कूपे कार होगी, जिसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलेगा और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलेगा।

कैसी होती है कूपे कार ?

कूपे कार में दो और चार दोनों दरवाजों का ऑप्शन मिलता है। इन कार में तीन बॉक्स बॉडी होती है। जिसमें पिछली सीट पर बैठने वाले लोगों को हाई कम्फर्ट मिलता है। कार का फ्रंट शेप एयरोडायनेमिक होता है, जिससे इसमें हवा का फ्लो ठीक बना रहता है और कार तेज स्पीड देने में मदद करता है। वहीं, कार के छत का पिछली हिस्सा एसयूवी के मुकाबले स्लोप शेप में आता है।

विज्ञापन

नई टाटा कर्व होगी सेडान गाड़ियों से ऐसे अलग

नई टाटा कर्व के फ्रंट लुक को शॉर्प एज बनाया गया है। यह हाई एंड कार बड़े टायर साइज के साथ आएगी। इसमें एलईडी हेडलाइट्स और मस्कुलर बोनट दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार 15 अगस्त को लॉन्च होगी। इसमें पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार 15 से 20 लाख रुपये एक्स शोरूम में लॉन्च होगी, जिससे यह मिडिल क्लास की सस्ती कूपे कार बन सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ