Tata Aeris खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? 5 साल के लोन पर कितनी बनेगी किस्त, जानें EMI और डाउन पेमेंट का गणित

Tata Aeris खरीदने का प्लान है? सिर्फ 5.29 लाख रुपये की शुरुआती कीमत देखकर फैसला न करें. ऑन-रोड कीमत, डाउन पेमेंट और EMI मिलाकर आपको कितनी सैलरी चाहिए, इसका पूरा हिसाब यहां समझें.

Tata Aeris

Tata Aeris खरीदने का प्लान है? सिर्फ 5.29 लाख रुपये की शुरुआती कीमत देखकर फैसला न करें. (Image Credit-Tata.cars)

विज्ञापन

अगर आप नई कार खरीदने की तैयार कर रहे हैं और बजट करीब 6 लाख रुपये है तो टाटा एरिस आपके आपके ऑप्शन में शामिल हो सकती है. कंपनी ने इस नई कॉम्पैक्ट सेडान को 5.29 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है, लेकिन कार की कमत सिर्फ एक्स शोरूम प्राइज तक सीमित नहीं रहती. रजिस्ट्रेशन, रोड टैक्स, इंश्योरेंस और लोन की EMI जैसे खर्च भी जुड़ते हैं. ऐसे में कार खरीदने से पहले यह समझना जरूरी है कि आपकी महीने की कमाई कितनी होनी चाहिए और हर महीने कितनी किस्त देनी पड़ेगी.

Tata Aeris की शुरुआती कीमत कितनी है?

Tata Aeris की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.29 लाख रुपये रखी गई है. हालांकि कार खरीदते समय सिर्फ इतनी रकम खर्च नहीं होती. इसके साथ RTO रजिस्ट्रेशन, रोड टैक्स और व्हीकल इंश्योरेंस जैसे चार्ज भी जुड़ते हैं. इन सभी खर्चों को जोड़ने के बाद कार की ऑन-रोड कीमत बढ़ जाती है.

विज्ञापन

दिल्ली में कितनी पड़ेगी ऑन-रोड कीमत?

अगर दिल्ली जैसे शहर को आधार मानें तो सरकारी टैक्स और इंश्योरेंस समेत Tata Aeris के बेस मॉडल की ऑन-रोड कीमत करीब 5.95 लाख रुपये बैठ सकती है. हालांकि यह कीमत हर शहर और राज्य में एक जैसी नहीं होगी. RTO चार्ज, टैक्स और इंश्योरेंस के हिसाब से अलग-अलग जगहों पर ऑन-रोड कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है.

कितनी देनी होगी डाउन पेमेंट?

कार खरीदते समय कोशिश करनी चाहिए कि ऑन रोड कीम का कम से कम 20 प्रतिशत हिस्सा डाउन पेमेंट के तौर पर दिया जाए. अगर Tata Aeris की ऑन रोड कीमत 5.95 लाख रुपये मानें तो 20 प्रतिशत के हिसाब से करीब 1.20 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करनी होगी. इसके बाद बाकी रकम के लिए कार लोन लिया जा सकता है.

कितनी बनेगी हर महीने EMI?

डाउन पेमेंट के बाद करीब 4.75 लाख रुपये की रकम लोन के तौर पर बचती है. अगर बैंक से 9 प्रतिशत सालाना की अनुमानित ब्याज दर पर 5 साल के लिए लोन लिया जाता है, तो इसकी मंथली EMI करीब 9,860 रुपये बैठेगी. यानी पांच साल तक हर महीने लगभग 10 हजार रुपये के आसपास किस्त चुकानी होगी.

विज्ञापन

कितनी सैलरी में खरीदना सही रहेगा?

कार खरीदने से पहले सिर्फ बैंक से मिलने वाले लोन पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है. आपकी EMI ऐसी होनी चाहिए कि बाकी घरेलू खर्चों पर ज्यादा असर न पड़े. सामान्य तौर पर कार की EMI को टेक होम सैली के 15 से 20 प्रतिशत के आसपास रखना बेहतह माना जाता है. अगर 20 प्रतिशत के हिसाब से करीब 9,860 रुपये की EMI देखें, तो करीब 50,000 रुपये महीने की टेक-होम सैलरी होने पर यह किस्त आपकी आय के करीब 20 प्रतिशत के बराबर बैठेगी.

सैलरी कम है तो क्या करें?

अगर आपकी महीने की सैलरी 50,000 रुपये से थोड़ी कम है तो ज्यादा  डाउन पेमेंट देकर लोन की रकम कम की जा सकती है. इससे हर महीने जाने वाली EMI भी कम हो जाएगी. हालांकि डाउन पेमेंट तय करते समय अपनी बचत और दूसरे जरूरी खर्चों का भी ध्यान रखना चाहिए. सिर्फ EMI कम करने के लिए अपनी पूरी बचत कार में लगा देना सही नहीं होगा.

विज्ञापन

कार लोन के लिए सिबिल स्कोर भी जरूरी

लोन लेने के लिए सिर्फ अच्छी सैलरी होना ही पर्याप्त नहीं है. बैंक आपके क्रेडिट या सिबिल स्कोर को भी देखते हैं. अगर आपका सिबिल स्कोर 750 या उससे ज्यादा है, तो बेहतर ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना हो सकती है. हालांकि अंतिम ब्याज दर और लोन की मंजूरी बैंक की अपनी शर्तों और आपकी प्रोफाइल पर डिपेंड करती है.

लोन लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

कार लोन के लिए आवेदन करने से पहले अपने पुराने लोग और क्रेडिट कार्ड क बकाये समय पर चुका देना चाहिए. इसके अलावा यह भी देख लें कि नई EMI जुड़ने के बाद आपके बाकी जरूरी खर्च, सेविंग और दूसरी फाइनेंशियल चीजों पर कितना असर पडे़गा. Tata Aeris खरीदने से पहले एक्स-शोरूम कीमत के बजाय ऑन-रोड कीमत, डाउन पेमेंट, ब्याज दर और कुल EMI का पूरा हिसाब लगाकर ही बजट तय करना ज्यादा जरूरी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर– इस लेख में बताई गई सैलरी और EMI का आंकड़ा सिर्फ एक उदाहरण के तौर पर दिया गया है. कम सैलरी वाला व्यक्ति भी कार खरीद सकता है, क्योंकि कार की खरीदारी डाउन पेमेंट, लोन की अवधि, ब्याज दर और अपनी वित्तीय क्षमता के हिसाब से तय की जा सकती है. ज्यादा डाउन पेमेंट या लंबी लोन अवधि से EMI कम हो सकती है, हालांकि इससे कुल ब्याज का खर्च बढ़ सकता है. Tata Aeris की वास्तविक ऑन-रोड कीमत, EMI और लोन की ब्याज दर शहर, बैंक और ग्राहक की प्रोफाइल के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. कार खरीदने या लोन लेने से पहले डीलर और बैंक से मौजूदा कीमत और शर्तों की पुष्टि जरूर करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ