28 की माइलेज, 7 लाख से कम कीमत, यह है Tata की हाईटेक कार

Tata Tigor में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन मिलते हैं, यह कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों इंजन ऑप्शन में आती है। Global NCAP क्रेश टेस्ट में कार को 4 स्टार रेटिंग मिली हुई है। इस धाकड़ कार में 1199 cc का इंजन दिया गया है।

Tata Tigor

Tata Tigor

Tata cng cars: बाजार में फैमिली कार की हाई डिमांड है, लोग घर के लिए ऐसी कार लेना पसंद करते हैं, जिसमें ज्यादा लोग बैठकर सफर कर सकें। जिसका बूट स्पेस बड़ा हो और ज्यादा सामान रखा जा सकता हो। बाजार में ऐसी ही एक कार है Tata Tigor. इस कार में 419 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और अलॉय व्हील

Tata Tigor में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन मिलते हैं। यह कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों इंजन ऑप्शन में आती है। Global NCAP क्रेश टेस्ट में कार को 4 स्टार रेटिंग मिली हुई है। इस धाकड़ कार में 1199 cc का इंजन आता है, कार के टॉप मॉडल में अलॉय व्हील ऑफर किए जाते हैं। इसमें इलेक्ट्रिक इंजन का ऑप्शन भी है।

विज्ञापन

5 कलर ऑप्शन 170 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस

Tata Tigor शुरुआती कीमत 6.29 लाख रुपये एक्स शोरूम पर मिलती है। यह 5 सीटर कॉम्पैक्ट सेडान कार है, जिसमें 1199 cc का जबरदस्त इंजन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कार पेट्रोल पर 19.2 kmpl की माइलेज देती है, वहीं, कार का सीएनजी इंजन 28.06 kg/km की माइलेज देता है। कार में 170 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, इसमें 5 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं।

Tata Tigor में ये फीचर्स

  • Tata Tigor का टॉप मॉडल 11.49 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है।
  • इसमें XE, XM, XZ, और XZ+ चार वेरिएंट।
  • प्रोजेक्टर हेडलैंप और एलईडी डीआरएल
  • एलईडी टेल लाइट और हाई-माउंटेड एलईडी स्टॉप लैंप
  • 15-इंच सिल्वर अलॉय व्हील
  • कंट्रास्ट-ब्लैक छत और क्रोम इंसर्ट
  • 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • ऑटो एसी और 85bhp की पावर

ये भी पढ़ें: Toyota की ये कार दे रही Venue को टक्कर, 28 की माइलेज, कीमत 10 लाख से कम

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ