हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

10 लाख से कम कीमत में आती हैं सनरूफ वाली ये धांसू गाड़ियां, लिस्ट में दूसरे नंबर वाली की 27 की माइलेज

विज्ञापन
sunroof cars under 10 lakhs

Sunroof Car: सनरूफ वाली कार लेना हर किसी का सपना होता है। कार निर्माता कंपनियां अब कम कीमत में अपनी धाकड़ गाड़ियों में सनरूफ का फीचर दे रही हैं। कई एसयूवी, सेडान व हैचबैक कारों में मूनरूफ, पैरानोमिक सनरूफ और साधारण सनरूफ का ऑप्शन मिलता है। आइए आपको ऐसी कारें बताते हैं जो सनरूफ के साथ कम कीमत में बाजार में मौजूद हैं।

Hyundai i20 N Line

यह कार शुरुआती कीमत 9.99 लाख से 12.47 रुपये एक्स शोरूम में आती है। बीते 22 सिंतबर को ही इसका नया अपडेट वर्जन पेश किया गया है। इसमें दो वेरिएंट N6 और N8 आते हैं। इसमें सनरूफ के साथ ब्लैक-आउट पैरामीट्रिक फ्रंट ग्रिल, लाल एक्सेंट के साथ फ्रंट स्प्लिटर, ट्विन एग्जॉस्ट आउटलेट, एलईडी टेललैंप्स को जोड़ने वाला क्रोम गार्निश दिया गया है। कार में 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है।

sunroof cars under 10 lakhs

विज्ञापन

Hyundai Exter

इस कार के कई वेरिएंट SX 1.2 MT, SX 1.2 MT Dual Tone, SX (O) 1.2 MT, आदि में सनरूफ का ऑप्शन मिलता है। कार का SX 1.2 मैनुअल वेरिएंट आठ लाख एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है। कार में 1197 cc का धाकड़ इंजन मिलता है। इस कार में पेट्रोल और सीएनजी दोनों आप्शन मिलते हैं। कार सड़क पर अलग-अलग वेरिएंट में 67.72 से 81.8 Bhp की पावर देता है। यह कार पेट्रोल पर 19 और सीएनजी पर 27 km/l की माइलेज देती है।

Hyundai Exter

यह कार बाजार में शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है। इसका टॉप मॉडल 10.10 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में आती है। टाटा पंच के Accomplished MT S, Accomplished Dazzle MT S, Accomplished AMT S, Accomplished Dazzle S CNG और Creative Dual Tone MT S समेत अन्य कुछ वेरिएंट में सनरूफ मिलती है।

विज्ञापन

sunroof cars under 10 lakhs

Mahindra XUV300

Mahindra XUV300 ds W4 1.2 Petrol, W6 1.2 Petrol, W4 1.5 Diesel, W6 1.2 Petrol AMT सनरूफ मिलती है। Mahindra XUV300 ds W4 1.2 Petrol 8.67 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है। यह कार तीन इंजन ऑप्शन में आती है। कार में डीजल और पेट्रोल दोनों ऑप्शन मिलता है। कार में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।

विज्ञापन

Tata Altroz

इस हैचबैक कार के XM (S) Petrol, XM Plus (S), XM Plus (S) iCNG में सनरूफ मिलती है। Tata Altroz XM (S) पेट्रोल 7.35 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसके अलावा Tata Nexon XM (S) , Hyundai i20 Asta, Kia Sonet HTX+ जैसी कारों में सनरूफ मिलता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola