Royal Enfield showcase Classic 650 details in hindi: रॉयल एनफील्ड की बाइक लेना हर किसी का सपना होता है। कंपनी की Classic 350 और Bullet 350 सबसे अधिक बिकने वाली मोटरसाइकिलों में से हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब कंपनी इन दोनों बाइक्स का 650cc इंजन लाने पर काम कर रही हैं। हाल ही में यूके और इंडिया में इन दोनों बाइक्स को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।
दरअसल, हर साल कंपनी अपना सालाना इवेंट Motoverse करती है। इस बार Motoverse 2024 गोवा में 22 से 24 नवंबर तक होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस कार्यक्रम में कंपनी अपनी Classic 650 और Bullet 650 को शोकेस करेगी। इसके अलावा ये भी बताया जा रहा है कि कंपनी अपनी Scrambler 650 को भी इस साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है। बता दें कंपनी ने पिछले Motoverse में अपनी स्मार्ट बाइक Shotgun को पेश किया था।
Royal Enfield Bullet और Classic 650 में मिलेगा 12 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक
ये बाइक सिंगल पीस आरामदायक सीट डिजाइन में मिल सकती है। इन दोनों बाइक में 650cc का हाई पावर इंजन मिलेगा, ये इंजन पहाड़ों पर हाई पिकअप के लिए 47 bhp की पावर और 52 Nm का टॉर्क जनरेट करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाइक में 12 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया जा सकता है, जिससे लंबी दूरी के सफर में आसानी होगी। Royal Enfield की नई 650सीसी की इस बाइक में दो एग्जॉस्ट और हैवी सस्पेंशन पावर मिलेंगे। दो एग्जॉस्ट से इस बाइक में सॉलिड बेस साउंड देगी। बाइक्स में सेफ्टी के लिए फ्रंट और रियर दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक मिलेंगे।
ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत
बाइक की सीट हाइट 804 mm की होगी
Royal Enfield की 650सीसी की इन नई बाइक्स में 161 Kmph की टॉप स्पीड जनरेट होगी, ये बाइक वायर स्पोक व्हील के साथ ऑफर की जाएंगी, जो इसे स्टैंडर्ड लुक देंगे। बाइक की सीट हाइट 804 mm की मिल सकती है, जिससे टूटी सड़कों पर इसे चलाने में सपोर्ट मिलेगा। इस बाइक्स का वजन करीब 250 kg तक रखा जा सकता है। इनमें सिंपल हैंडलबार और बड़े टायर साइज मिलेंगे।
Royal Enfield 650सीसी कीमत और माइलेज
Royal Enfield की ये हाई स्पीड बाइक होंगी, जो महज 6 सेकंड में 0 से 100 kmph तक की स्पीड पकड़ लेंगी। बाइक में USB चार्जर सॉकेट के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। इसमें एलईडी हेडलाइट और गोल टेललाइट मिलेगी। फिलहाल कंपनी ने अपनी इन बाइक्स की डिलीवरी डेट का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि ये बाइक शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है। बाइक लगभग 25 kmpl तक की माइलेज देगी।
ये भी पढ़ें: स्कूटी में चाहिए CNG तो भूल जाएं ये बड़ा फीचर, जानें कितनी होगी माइलेज
ये भी पढ़ें: Bajaj Freedom CNG Bike Live Updates: बजाज ने लॉन्च की पहली CNG बाइक, कीमत 95,000 से शुरू
ये भी पढ़ें: CNG बाइक से हर महीने कितने पैसे बचेंगे? Bajaj के अधिकारी ने बता दी सच्चाई…
ये भी पढ़ें: 21 इंच का टायर साइज, 13 सेकंड में पकड़ती है स्पीड, इंडिया में जल्द लॉन्च होगी Kawasaki KLX 230
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
18 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
21 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
23 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines