CNG बाइक से हर महीने कितने पैसे बचेंगे? Bajaj के अधिकारी ने बता दी सच्चाई...

CNG बाइक में पेट्रोल से चलने का भी ऑप्शन होगा, इसके हैंडलबार पर ही बाइक को पेट्रोल या सीएनजी पर चलाने के लिए बटन दिया गया है। बाइक में सेफ्टी का खास ध्यान रखा गया है, इसमें डिस्क ब्रेक ऑफर किए जाएंगे।

Bajaj CNG Bike

Bajaj CNG Bike

विज्ञापन

Bajaj cng bike running cost: बजाज की सीएनजी बाइक 5 जुलाई को लॉन्च होगी। इससे पहले बुधवार को इसका एक टीजर लॉन्च हुआ है, जिसमें बाइक की एक झलक दिखाई गई है। टीजर से बाइक लवर्स की दिल की धड़कनें बढ़ गई है। सीएनजी की इस पहली बाइक के लॉन्च से पहले सबके जहन में ये सवाल हैं कि इसकी कीमत कितनी होगी? ये कितनी माइलेज देगी और पेट्रोल के मुकाबले इसे चलाने पर क्या रनिंग कॉस्ट पड़ेगी और कितने रुपये की बचत होगी?

 

विज्ञापन

मिडिल क्लास के लिए रहेगी बेस्ट, पेट्रोल की खपत कम करेगी

Bajaj Auto में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राकेश शर्मा ने मीडिया में दिए एक बयान में बताया है कि सीएनजी की बाइक चलाने पर पेट्रोल के मुकाबले हर महीने 1000 से 1500 रुपये तक की बचत होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये नई बाइक न्यू जनरेशन के हिसाब से डिजाइन की गई है। बता दें हर माह देश में 100 नए सीएनजी पंप खोले जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल सड़क पर सीएनजी की उपलब्ध 60 फीसदी है जो अगले कुछ सालों में बढ़कर 80 फीसदी तक हो जाएगी।

विज्ञापन

एक क्लिक में सीएनजी पर शिफ्ट होगी

बजाज ऑटो की पहली CNG बाइक 5 जुलाई को पुणे में लॉन्च होगी। ये बाइक किफायती कीमत पर मिलने वाली हाई माइलेज बाइक होगी। कंपनी शुरुआत में इसके दो वेरिएंट लॉन्च करेगी। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में अधिक जानकारी शेयर नहीं की है। जारी टीचर से पता चलता है कि इसमें सिंपल हैंडलबार दिया गया है, हैंडल पर बाइक को पेट्रोल और सीएनजी पर शिफ्ट करने का ऑप्शन है।

Bajaj cng bike में डिजिल कंसोल और डिस्क ब्रेक

Bajaj cng bike में स्मार्ट एलईडी लाइट दी गई है, ये बाइक सिंगल पीस सीट के साथ आएगी, जो सड़क पर आरामदायक सफर देगी। अनुमान है कि बाइक की लंबाई कंपनी की अन्य एंट्री लेवल बाइक से कुछ कम हो। इसमें यंगस्टर्स के लिए डिजिल कंसोल, अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन ऑफर किए जा सकते हैं। बाइक में अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलेंगे। इसमें रियर सीट पर बैक रेस्ट मिलेगा। बाइक में टर्न इंडिकेटर और डिस्क ब्रेक जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे।

विज्ञापन

 

आग का खतरा होने पर खुद बंद हो जाएगी सीएनजी की सप्लाई

इस बाइक में डिजाइनर टेललाइट दी गई है, बताया जा रहा है कि किसी तरह का खतरा होने पर बाइक में सीएनजी की सप्लाई ऑटो कट हो जाएगी। ये हाई स्पीड बाइक होगी, जिसमें खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस के लिए जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा। बाइक के व्हीलबेस के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन जारी टीचर से पता चलता है कि इसमें दमदार व्हीलबेस मिलेगा, जिससे कम जगह से बाइक को निकालना आसान होगा। बता दें व्हीलबेस बाइक के अगले टायर से पीछे तक की दूरी को कहते हैं।

विज्ञापन

 

Bajaj CNG Bike की कीमत और इंजन पावर

उम्मीद जताई जा रही है कि बाइक को 125cc इंजन पेश किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने अपनी बाइक की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बाइक 90000 रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर की जा रही है।

विज्ञापन

Bajaj CNG Bike में मिलेंगे ये फीचर्स

  • बजाज की सीएनजी बाइक में 3 से 5 लीटर का CNG सिलेंडर मिल सकता है।
  • बताया जा रहा है कि ये सीएनजी बाइक 90 Kmpl तक की माइलेज निकाल सकती है।
  • पेट्रोल और सीएनजी दोनों पर चलेगी।
  • रियर टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम मिलेगा

ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ