Royal Enfield Shotgun 650 के प्रोडक्शन वर्जन से उठा पर्दा, जानें डिटेल

Royal Enfield Shotgun 650 production version details in hindi: बाइक की सीट हाइट 795 mm की रखी गई है। बाइक का कुल वजन 240 kg का है

Royal Enfield Shotgun 650 production version revealed, 650 cc bikes, petrol bikes, bikes under 3 lakhs

Royal Enfield Shotgun 650 production version

विज्ञापन

Royal Enfield Shotgun 650 production version details in hindi: रॉयल एनफील्ड ने अपनी हाई पावरट्रेन और स्टाइलिश बाइक Shotgun 650 के प्रोडक्शन वर्जन से पर्दा उठाया है। इससे पहले कंपनी ने इस बाइक का लिमिटेड एडिशन वर्जन पेश किया था। नई बाइक को ग्रीन ड्रिल कलर में पेश किया गया है। जबकि इससे पहले लिमिटेड एडिशन को ब्लू और ब्लैक के साथ नियॉन हाइलाइट में लॉन्च किया था। नई बाइक में येलो हाइलाइट हैं, जो इसके लुक्स को एन्हांस कर रहे हैं। Royal Enfield Shotgun 650 का प्रोडक्शन वर्जन चार कलर ऑप्शन Green Drill, Plasma Blue, Sheet Metal Grey और Stencil White में मिलेगा।

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Royal Enfield Shotgun 650

विज्ञापन

इंजन में पैरेलल ट्वीन मोटर

अनुमान है कि साल 2024 में इस नई बाइक की डिलीवरी शुरू होगी। अब जब कभी इस बाइक की डिलीवरी शुरू होगी बायर्स को यही प्रोडक्शन वर्जन चलाने को मिलेगा। बता दें लिमिटेड एडिशन के सिर्फ 25 यूनिट्स की सेल के लिए रखे गए थे। जिसकी डिलीवरी अभी नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार नई Royal Enfield Shotgun 650 कंपनी की पहले से मौजूद Super Meteor 650 से ज्यादा दमदार और लुक्स में बेहतर होगी। इस बाइक में 648cc का पावरफुल इंजन दिया गया है। यह इंजन पैरेलल ट्वीन मोटर के साथ आएगा। जिससे यह इस मोटरसाइकिल को हाई पावर देगी। बाइक में दोनों टायरों पर सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Royal Enfield Shotgun 650 

फ्लैटर हैंडलबार और मिडसेट फुटपेग

कंपनी का दावा है कि Royal Enfield Shotgun 650 सड़क पर 47 hp की पावर और 52.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगी। यह बाइक अपराइट सीट डिजाइन के साथ आएगी, जो लॉन्ग रूट पर आरामदायक राइड देता है। इसके अलावा इसमें फ्लैटर हैंडलबार और मिडसेट फुटपेग हैं। रॉयल एनफील्ड की इस न्यू जनरेशन बाइक में फ्रंट में 18 इंच और रियर में 17 इंच का व्हील साइज मिलेगा। खराब रास्तों पर झटकों से बचाने के लिए इस बाइक में आगे अपसाइड डाउन फ्रोक और रियर में ट्वीन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिए गए हैं। इस जबरदस्त बाइक की सीट हाइट 795 mm की रखी गई है। बाइक का कुल वजन 240 kg का है और यह 13.8 लीटर फ्यूल कैपेसिटी के साथ मिलेगी। बाइक में डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ