Royal Enfield और Bajaj की आने वाली हैं नई बाइक्स, मिलेगी 47 kmpl की माइलेज और डैशिंग लुक्स 

Bajaj Pulsar NS400 may launch soon details in hindi: बजाज की नई पल्सर में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक मिलेंगे, इसमें आरामदायक सफर के लिए हैवी सस्पेंशन पावर दिए गए हैं। इस बाइक में बड़े फ्यूल टैंक के साथ डैशिग कलर ऑप्शन ऑफर होंगे।

Royal Enfield Classic 350, Bobber  Bajaj Pulsar NS400, bikes under 2 lakhs, Royal Enfield  bikes, bajaj bikes 

बजाज की आने वाली नई बाइक

विज्ञापन

Bajaj Pulsar NS400 may launch soon details in hindi: यंगस्टर्स को हाई स्पीड बाइक्स काफी पसंद हैं, इसी कड़ी में बजाज अपनी हाई पावर बाइक Bajaj Pulsar NS400 लेकर आने वाली है, इस बाइक में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक मिलेंगे। इसके अलावा Royal Enfield की Classic 350 Bobber का भी बाइक लवर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अनुमान है कि मई महीने के आखिर तक ये बाइक भी पेश कर दी जाए।

Bajaj Pulsar NS400 में हाई पावर 373.2cc का इंजन मिलेगा। यह लिक्विड-कूल्ड इंजन होगा, जो हाई स्पीड जनरेट करेगा। इस बाइक में स्प्लिट-सीट सेटअप दिया गया है, जिससे लंबी दूरी के सफर में राइडर को ज्यादा थकान नहीं होती है। यह धाकड़ बाइक डिस्क ब्रेक, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप क्लस्टर और 40bhp की पावर के साथ आएगी। इस बाइक में हाई पावर के लिए 35 Nm का टॉर्क मिलेगा।

विज्ञापन

बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स

यह बाइक 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगी। इसके फ्रंट में USD फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन मिलेंगे, जिससे खराब सड़कों पर चालक को अधिक झटके नहीं लगेंगे। अनुमान है कि यह जबरदस्त बाइक 47 kmpl की माइलेज देगी। बाइक में अलॉय व्हील के साथ ट्यूबलेस टायर मिलेंगे। यह बाइक 2 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर की जा सकती है।

Royal Enfield Classic 350 Bobber

इस बाइक में मस्कुलर लुक मिलेगा और 349 cc पावर का इंजन दिया जाएगा। यह सॉलिड बाइक सड़क पर लगभग 35 kmpl तक की माइलेज निकाल लेगी। बाइक में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा, जो इसे हाई स्पीड बाइक बनाएगा। Royal Enfield की इस नई बाइक का वजन 195 kg है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना और चलाना आसान है। यह हाई स्पीड बाइक है।

विज्ञापन

बाइक में 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलेगा

बाइक में 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलेगा, जिससे लंबी दूरी के रास्ते पर इसमें पेट्रोल भरवाने की टेंशन नहीं रहेगी। इस बाइक की सीट हाइट 805 mm की है, जिससे यह खराब रास्तों में आसानी से निकल जाती है। अनुमान है कि यह बाइक मई माह के अंत तक पेश की जाएगी और इसकी कीमत 2.10 लाख एक्स शोरूम रखी जा सकती है। इस बाइक में ट्यूबलेस टायर और डिस्क ब्रेक मिलेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ