1.50 लाख की बाइक पर 25,000 रुपये का डिस्काउंट, सिंगल चार्ज में 187km की रेंज

Oben Rorr EV Bikes: अगर आप एक शानदार इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो ओबन इलेक्ट्रिक ने अपनीं Oben Rorr बाइक पर Freedom Offer पेश किया है इस ऑफर के तहत 15 अगस्त तक बाइक को खरीदने पर हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं।

Oeb rorr bike offer
विज्ञापन
विज्ञापन

Oben ने दिया Freedom Offer

ओबन इलेक्ट्रिक (Oben) ने अपनी Oben Rorr बाइक पर Freedom Offer पेश किया है इस ऑफर के तहत 15 अगस्त तक बाइक को खरीदने पर 25,000 हजार रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। Oben Rorr की कीमत 1.50 लाख रुपये है। यानी अभी इस बाइक को खरीदने पर आपको फायदा ही है। आइये जानते हैं बाइक के फीचर्स … 

फुल चार्ज में 187km रेंज

Oben Rorr एक पावरफुल स्टाइलिश बाइक है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में 4.4 kWh क्षमता की बैटरी मिलती है जो IP67 रेटिंग के साथ आती है। फुल चार्ज में यह बाइक 187km की रेंज देती है जोकि काफी बढ़िया है। 80% तक चार्ज  होने में इसे 2 घंटे का समय लगता है। इसकी टॉप स्‍पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। सिर्फ 3 सेकेंड में ही 0-40 किलोमीटर की स्‍पीड पकड़ लेती है।

विज्ञापन

शानदार फीचर्स

Oben Rorr इलेक्ट्रिक बाइक में कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 200mm ग्राउंड क्लियरेंस, 230 mm वाटर वेडिंग के साथ यह ईको, सिटी और हैवोक राइडिंग मोड्स के साथ आती है। यह कनेक्टेड फीचर्स से लैस है। इसके अलावा इसमें राइडर अलर्ट सिस्टम, जियो फेंसिंग थेफ्ट प्रोटेक्शन, जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी बैटरी पर तीन साल या 50 हजार किलोमीटर की वारंटी भी देती है। Oben Rorr इलेक्ट्रिक बाइक का सीधा मुकाबला Revolt RV 400 इलेक्ट्रिक बाइक से है।

क्या वैल्यू फॉर मनी है Oben Rorr इलेक्ट्रिक बाइक

जिस कीमत में यह बाइक इस समय ऑफर के साथ आ रही है वो वकाई इसे वैल्यू फॉर मनी बनाते हैं। डिजाइन और फीचर्स के मामले में यह बाइक निराश होने के का मौका नहीं देती। अब चूंकि इस बाइक को हमने टेस्ट नहीं किया है इसलिए इसकी परफॉरमेंस के बारे में टिप्पणी करना फिलहाल सही नहीं होगा।

विज्ञापन

डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। और हां अगर आप पूरे महीने इसे इस्तेमाल करते है तो आप पायेंगे कि पेट्रोल से चलने स्कूटर या बाइक से यह कितनी किफायती है। Oben Rorr इलेक्ट्रिक बाइक को खरीदने से पहले एक बार इसकी टेस्ट राइडर जरूर करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ