Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ऑटो

टाटा पंच को पीछे छोड़ ये बनी देश की No.1 कार, 34km का देती है माइलेज

बीते एक साल में यानी वित्त वर्ष 2024-25 के अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के दौरान सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में मारुति सुजुकी की वैगनआर ग्राहकों की पहली पसंद बनी है और खास बात ये है कि इसने टाटा पंच को पीछे छोड़ दिया है।

Author
Edited By : Bani Kalra Updated: Apr 13, 2025 07:16

भारत में इस कई कारें मौजूद हैं लेकिन कुछ ही कारें ऐसी होती हैं जिनकी सबसे ज्यादा होती है क्योंकि ग्राहक उन्हें खरीदने पर मजबूर होते हैं।  बीते एक साल में यानी वित्त वर्ष 2024-25 के अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के दौरान कई कारें बिकी हैं लेकिन सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में मारुति सुजुकी की वैगनआर ग्राहकों की पहली पसंद बनी है  और इस कार ने बिक्री के मामले में टाटा पंच को भी पीछे छोड़ दिया है। वैगन-आर की 1.98 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई। टाटा पंच बीते वित्त में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही और इसे 1,96,572 ग्राहकों ने खरीदा। अगर आप भी देश की बेस्ट सेलिंग कार को खरीदने का मन बना रहे हैं तो यहां हम आपको वैगन-आर की कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं..

---विज्ञापन---

इंजन और पावर

मारुति सुजुकी Wagon-R में 1.0L और 1.2L के पेट्रोल इंजन मिलते हैं। इसके अलावा वैगन-आर CNG में भी आपको मिलती है। यह कार 34.04 km/kg की माइलेज देती है। इसमें ऑटोमैटिक और मैनुअल दो ट्रांसमिशन मिलते हैं। दोनों ही इंजन हर कंडीशन में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। फैमिली क्लास को Wagon-R इसलिए पसंद आती है क्योंकि इसमें अब स्पेस काफी बढ़िया मिल जाता है। सामन रखने के लिए भी जगह की कोई दिक्कत नहीं है।

---विज्ञापन---

कीमत और फीचर्स

Wagon R में स्पेस काफी शानदार है।  सिटी में इसे ड्राइव करना काफी आसान बनता है। मारुति सुजुकी वैगनआर में 7 इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। यह स्मार्टफोन नेविगेशन और 4-स्पीकर्स के साथ प्रीमियम साउंड से लैस है। सेफ्टी के लिए इस कार में दो एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हिल होल्ड कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं। इस कार की कीमत 5.54 लाख रुपये से लेकर 7.25 लाख रुपये तक जाती है।

यह भी पढ़ें: 20,000 ग्राहकों ने खरीदी ये इलेक्ट्रिक कार, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू

First published on: Apr 13, 2025 06:00 AM

संबंधित खबरें