Maruti Suzuki Unsafe cars: मारुति सुजुकी की एंट्री लेवल कारें किफायती तो होती हैं लेकिन सेफ्टी के मामले में कमजोर साबित होती हैं। लेकिन अब ज़माना बदल रहा है। लोग गाड़ियों में सेफ्टी खूब देखते हैं। अगर आप भी मारुति सुजुकी की एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। यहां हम आपको कंपनी की उन 3 सबसे कमजोर कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो क्रैश टेस्ट में बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी हैं।
Maruti S-Presso
- 1 स्टार रेटिंग
Maruti Suzuki S-Presso का डिजाइन और इंटीरियर अच्छी क्वालिटी के साथ आता है। इस गाड़ी में स्पेस में भी काफी अच्छा मिल जाता है। इस कार में 1.0L का इंजन लगा है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में फेल हो चुकी है। इसे 1 स्टार रेटिंग मिली है। इस कार को आये हुए अब काफी समय आ गया पर इसमें कुछ भी नयापन नहीं रह गया है। इस कार की बिक्री लगातार गिर रही है। इतना ही नहीं कार की कीमत भी ज्यादा हो गई है जिसकी वजह से अब ग्राहक इससे दूर हो रहे हैं।
Maruti WagonR
- 1 स्टार रेटिंग
मारुति सुजुकी वैगन-आर Unsafe कारों की लिस्ट में शामिल है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में यह कार बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है और इसे 1 स्टार रेटिंग मिली है। लेकिन अभी भी यह देश की सबसे ज्याद बिकने वाली कार है। एडल्ट सेफ्टी में इसे 1 स्टार रेटिंग और चाइल्ड सेफ्टी में इसे Zero स्टार रेटिंग मिली है। यह कार एक्सीडेंट होने पर आपको और आपकी फैमिली को सुरक्षित नहीं रख पाएंगी।
Maruti Alto K10
- 2 स्टार रेटिंग
Maruti Suzuki Alto K10 अब आम लोगों की कार नहीं रह गई। क्योंकि अब यह कार काफी महंगी हो चुकी है ना ही इसका डिजाइन अच्छा और ना ही यह आरामदायक कार है। इसका डिजाइन और इंटीरियर बेहद खराब है। ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्ट में फेल हो चुकी है। एडल्ट सेफ्टी में इसे 2 स्टार रेटिंग और चाइल्ड सेफ्टी में इसे Zero स्टार रेटिंग मिली है।
यह भी पढ़ें: Maruti Fronx पर 28% की जगह 14% GST, 1.12 लाख की होगी बचत, केवल इन्हें मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
इन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 hr agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
20 hrs agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
22 hrs agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
1 day agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines