---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

क्यों खरीदें महंगी कार? जब सात लाख से कम कीमत पर मिल रही ये 7 Seater Car, 27 की माइलेज और रेक्लाइनिंग सीट

Maruti Suzuki Eeco में क्लीयर लेंस रिफ्लेक्टर हेडलैंप और बड़े टायर साइज मिलते हैं। कार में मैनुअल ट्रांसमिशन और 1197 cc का इंजन दिया गया है। कार में स्टील व्हील के साथ स्टैंडर्ड काले रंग के बंपर और रियर सीट पर स्लाइडिंग दरवाजे आते हैं।

---विज्ञापन---

Maruti Eeco 7 Seater Cars details in hindi: क्या फैमिली के लिए बिग साइज कार चाहिए? क्या आपको ऐसी कार की तलाश है जिसमें अधिक सामान के साथ सफर किया जा सके। Maruti बाजार में ऐसी ही एक कार ऑफर करती है। यह 7 Seater कार सीएनजी में भी आती है। हम बात कर रहे हैं लोगों की ऑल टाइम फेवरेट और कंपनी की हाई सेल कार Eeco की।

इस धाकड़ कार में 1.2 लीटर का हाई पावर पेट्रोल इंजन मिलता है। Maruti Eeco शुरुआती कीमत 6.59 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। इस कार में BS6 हाई माइलेज इंजन है, जो सड़क पर पेट्रोल पर 20.20 kmpl और सीएनजी पर 27.05km/kg तक की माइलेज देता है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

कार में स्टील व्हील के साथ स्टैंडर्ड काले रंग के बंपर

Maruti Suzuki Eeco में Std, Std AC, और CNG तीन वेरिंएट आते हैं। इसमें क्लीयर लेंस रिफ्लेक्टर हेडलैंप और बड़े टायर साइज मिलते हैं। कार में मैनुअल ट्रांसमिशन और 1197 cc का इंजन दिया गया है। इसमें स्टील व्हील के साथ स्टैंडर्ड काले रंग के बंपर ऑफर किए जा रहे हैं।

कार में रिवर्स पार्किंग सेंसर

कार में सेफ्टी का खास ध्यान रखा गया है। इसमें एंटी ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, ये सिस्टम सेंसर से चारों टायरों से जुड़ा रहता है, जो राइडर को कार कंट्रोल करने में अधिक समय देता है। इसी तरह कार में रिवर्स पार्किंग सेंसर मिलते हैं, जिससे कार बैक करने में आसानी होती है और एक्सीडेंट होने का खतरा कम होता है।

---विज्ञापन---

कार में रियर सीट पर स्लाइडिंग दरवाजे

इस कार में रियर सीट पर स्लाइडिंग दरवाजे आते हैं, जो इसे खास बनाते हैं, Maruti Suzuki Eeco बाजार में Renault Triber को टक्कर देती है। कार में 80 bhp की पावर और 104.4 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें डिजिटल कलस्टर, रोटरी डायल और रेक्लाइनिंग फ्रंट सीट दी गई हैं।

ये भी पढ़ें: Tata की इन कारों की कीमत 10 लाख से कम, क्यों लें मंहगी गाड़ियां? जब इनमें ही एडवांस फीचर्स

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: नई Maruti Swift का क्यों करें इंतजार? Tata दे रहा Swift की कीमत पर ये शानदार कार; जानें डिटेल

First published on: May 05, 2024 09:47 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola