नई Maruti swift का क्यों करें इंतजार? Tata दे रहा swift की कीमत पर ये शानदार कार; जानें डिटेल

Tata की इस कार में 165 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, यह 5 सीटर कार है। इसमें सीएनजी के दो सिलेंडर लगे हुए हैं और सेफ्टी के एडवांस फीचर्स मिलते हैं। उधर, बता दें कि 2024 Maruti swift 9 मई को लॉन्च होगी।

2024 Maruti swift, 2024 Maruti swift launch 9 may, Tata Altroz, cng cars, cars under 8 lakhs,

2024 Maruti swift launch 9 may: मिड सेगमेंट गाड़ियों में Maruti swift लोगों को काफी पसंद है। कंपनी इसका नया अपडेट वर्जन 9 मई को लॉन्च करने वाला है। यह swift का फोर्थ जनरेशन है, जिसमें Z सीरीज का नया इंजन मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार की कीमत का खुलासा नहीं किया है। बाजार में मौजूद swift शुरुआती कीमत 7.57 लाख रुपये से 11.17 लाख रुपये तक आती है।

विज्ञापन

2024 Maruti Swift

विज्ञापन

Tata Altroz में CNG के दो सिलेंडर

इस प्राइस कैप में बाजार में Tata Altroz आती है, इस शानदार कार में सीएनजी इंजन भी आता है। यह कार दो सीएनजी सिलेंडर के साथ आती है। यह कंपनी की 5 सीटर कार है, जो शुरुआती कीमत 8.16 लाख रुपये में ऑफर की जाती है। इस धाकड़ कार के अलग-अलग मॉडल में कंपनी 1199 सीसी से लेकर 1497 cc तक का इंजन ऑफर करती है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं।

8 वेरिएंट और 16 इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील

टाटा की इस कार में पेट्रोल, सीएनजी और डीजल इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं। इसमें डिजिटल कलस्टर दिया गया है, जिसमें रियल टाइम इंफो मिलती है। Tata Altroz में 16 इंच के अलॉय व्हील के साथ LED डीआरएल और हेडलैंप दिए गए हैं। कार का टॉप मॉडल 13.60 लाख रुपये में ऑफर किया जा रहा है। कंपनी इसमें टर्बों इंजन ऑप्शन भी देती है, जो खराब रास्तों पर हाई पावर जनरेट करती है। इस क्यूट कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। यह कार XE, XE+, XM+, XM+(S), XT, XZ, XZ+(S), और XZ+O(S) कुल 8 वेरिएंट में आती है।

विज्ञापन

Tata Altroz में मिलते हैं ये स्मार्ट फीचर

  • कार में 165 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है, जिससे इसे चलाना आसान है।
  • यह कार 6 स्मार्ट कलर में आती है।
  • पेट्रोल में इस कार की माइलेज 19.14 और सीएनजी इंजन पर 26.2 km प्रतिकिलो है।
  • कार में ऑटो एसी कंट्रोल और रियर एसी वेंट दिए गए हैं।
  • कार में ड्राइव मोड, इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन, स्टोरेज के साथ फ्रंट स्लाइडिंग आर्मरेस्ट और हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ