Kawasaki Eliminator 500 rivals details in hindi: कावासाकी स्टाइलिश लुक और हाई पावर इंजन के लिए जानी जाती है। कंपनी ने हाल ही में अपनी नई बाइक Kawasaki Eliminator 500 लॉन्च की है। इस नई बाइक में 451cc का दमदार इंजन दिया गया है। बाइक लवर्स इसे बाजार में पहले से मौजूद Royal enfield super meteor 650 और दिसंबर 2023 में लॉन्च हुई रेसर बाइक Aprilia RS 457 से कम्पेयर कर रहे हैं।
6 स्पीड गियरबॉक्स
Kawasaki Eliminator 500, Royal enfield super meteor 650 और Aprilia RS 457 तीनों 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती हैं। Kawasaki में लिक्विड कूल्ड इंजन है, जो लंबी दूरी के सफर में जल्दी से हीट नहीं होता है। वहीं, Royal enfield में कंपनी ने 648cc और Aprilia में 457 cc का जानदार इंजन मिलता है। Kawasaki का फ्रंट लुक किसी क्रूजर बाइक की तरह लगता है।
वीडियो पर क्लिक कर देखें Kawasaki Eliminator 500
46 bhp की हाई पावर
कावासाही की बाइक में 45 hp की पावर पर 9000 rpm जनरेट होता है, जिससे इसे हाई स्पीड मिलती है। बाइक में 42.6 nm का पीक टॉर्क मिलता है। वहीं, रॉयल एनफील्ड में 47 bhp की पावर है और इसमें 52.3 nm का टॉर्क निकलता है। इसी तरह Aprilia में 46.9 bhp की पावर और 43.5 Nm का टॉर्क दिया गया है।
रॉयल एनफील्ड में 15 लीटर का फ्यूल टैंक
Royal enfield super meteor 650 में 15.7 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। Kawasaki Eliminator 500 में 13 लीटर की फ्यूल कैपेसिटी है। उधर, Aprilia RS 457 में 13 लीटर का फ्यूल टैंक आता है। कावासाकी में आरामदायक सफर के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रोक और रियर में ट्वीन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया गया है। super meteor 650 में फ्रंट में यूएसडी फ्रोक और रियर में ट्वीन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन है। यह सस्पेंशन खराब रास्तों में स्मूथ राइड देते हैं।
बड़े टायर साइज और अलॉय व्हील
कावासाकी की नई बाइक में फ्रंट में 18 इंच और रियर में 16 इंच का टायर साइज दिया गया है। वहीं, रॉयल एनफील्ड में आगे 19 इंच और रियर में 16 इंच का टायर मिलता है। Aprilia RS 457 में 17 इंच के टायर मिलते हैं। तीनों बाइक में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
वीडियो पर क्लिक कर देखें Kawasaki Eliminator 500
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
21 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 day agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines