हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

फ्यूल की होगी बचत, बढ़ेगी माइलेज, भारत में आ रही हैं 3 नई हाइब्रिड कारें

विज्ञापन

बीते कुछ सालों से हाइब्रिड कारों की डिमांड देश में तेजी देखने को मिल रही है। माइलेज के मामले में हाइब्रिड कारें, पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियों की तुलना में बेहतर माइलेज ऑफर करती हैं। डेली यूज के लिए तो ये सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं। हाइब्रिड कारों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए कार कंपनियां भी अब तेजी से इस पर काम कर रही हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही अपकमिंग 3 हाइब्रिड एसयूवी के बारे में…

Toyota Hyryder 7-Seater SUV

टोयोटा इस साल अपनी अर्बन क्रूजर हायराइडर का हाइब्रिड 7-सीटर वर्जन लॉन्च कर सकती है। यह एसयूवी ग्रैंड विटारा 7-सीटर मॉडल पर बेस्ड होगी जिसका कोडनेम Y17 है। अब खास बात ये है कि इसमें हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का साथ मिलेगा और इसकी माइलेज 30km के पार जा सकती है। हायराइडर 7-सीटर में 1.5-लीटर K15C नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर स्ट्रांग हाइब्रिड 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा।

विज्ञापन

Kia Seltos Hybrid

किआ इंडिया भी अपनी पॉपुलर एसूयवी सेल्टोस के नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल को हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ  लेकर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई सेल्टोस में एक स्ट्रांग हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जा सकता है। सेल्टोस में हाइब्रिड सेटअप के साथ मौजूदा 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिल सकता है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

विज्ञापन

Hyundai Creta Hybrid

हुंडई इंडिया अपनी सबसे सफल एसयूवी क्रेटा का हाइब्रिड मॉडल इस साल बाजार में उतार सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस पर काम कर रही है। नए मॉडल का इंटरनल कोडनेम SX3 है।  नई क्रेटा में स्ट्रांग हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगा। हाइब्रिड पावरट्रेन में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगाया जा सकता है। इसके साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि कंपनी नई क्रेटा को पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ  भी उतार सकती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: इन 3 कमियों के चलते नहीं मिलती पुरानी कार की सही वैल्यू! तुरंत करें चेक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola