नई Skoda Slavia हुई लॉन्च, मिले रियर सीट मसाज से 8-स्पीड ऑटोमैटिक समेत ये फीचर्स, जानें हर वेरिएंट की कीमत
Skoda Slavia Facelift भारत में लॉन्च हो गई है और इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है. नई स्लाविया में रियर सीट मसाज, Gemini AI वॉइस असिस्टेंट और नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. जानिए सभी वेरिएंट और फीचर्स की जानकारी.
Skoda Slavia Facelift भारत में लॉन्च हो गई है. (Image Credit-Skoda)
विज्ञापन
प्रीमियम मिडसाइज सेडान सेगमेंट में स्कोडा ने अपनी नई स्लाविया फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में उतार दिया है. 2026 Skoda Slavia की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है. कंपनी ने इस बार सिर्फ डिजाइन में बदलाव नहीं किए हैं, बल्कि कार में कई नए फीचर्स और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी जोड़ा है. खास बात यह है कि नई स्लाविया में सेगमेंट-फर्स्ट रियर सीट मसाज फंक्शन दिया गया है.
नई Skoda Slavia की कीमत
नई Skoda Slavia Classic, Classic+, Signature, Sportline, Prestige और Monte Carlo वेरिएंट में उपलब्ध है. 1.0-लीटर इंजन के साथ मैनुअल और नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है, जबकि 1.5-लीटर इंजन के साथ 7-स्पीड DSG दिया गया है.
विज्ञापन
वेरिएंट
इंजन/गियरबॉक्स
एक्स-शोरूम कीमत
Classic
1.0 MT
9,99,900 रुपये
Classic+
1.0 MT
10,99,000 रुपये
Classic+
1.0 AT
12,49,000 रुपये
Signature
1.0 MT
13,94,000 रुपये
Signature
1.0 AT
14,94,000 रुपये
Sportline
1.0 MT
14,34,000 रुपये
Sportline
1.0 AT
15,34,000 रुपये
Prestige
1.0 MT
15,89,000 रुपये
Prestige
1.0 AT
16,89,000 रुपये
Prestige
1.5 DSG
18,59,000 रुपये
Monte Carlo
1.0 AT
17,29,000 रुपये
Monte Carlo
1.5 DSG
18,84,000 रुपये
डिजाइन में दिखेंगे ये बदलाव
नई स्लाविया फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाने की कोशिश की गई है. इसमें नए LED हेडलैंप, सीक्वेंशियल रियर टर्न इंडिकेटर्स के साथ LED टेललैंप्स, नई ग्रिल और अपडेटेड अलॉय व्हील्स मिलते हैं. Monte Carlo वेरिएंट में स्पोर्टी रेड स्ट्राइप्स और ब्लैक-आउट एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसे बाकी वेरिएंट्स से अलग लुक देते हैं.
दो नए कलर भी हुए शामिल
कलर ऑप्शंस की बात करें तो नई स्लाविया में Candy White, Carbon Steel, Brilliant Silver, Lava Blue, Deep Black, Cherry Red, Shimla Green और Steel Grey जैसे रंग मिलते हैं. इनके अलावा कंपनी ने दो नए Arctic Silver और Cappuccino Beige कलर भी जोड़े हैं. यानी ग्राहकों के पास अब कार को अपनी पसंद के हिसाब से चुनने के लिए पहले से ज्यादा विकल्प हैं.
रियर सीट पर मिलेगा मसाज का मजा
नई स्लाविया के केबिन में इस बार कंफर्ट पर खास ध्यान दिया गया है. इसका सबसे बड़ा आकर्षण सेगमेंट-फर्स्ट रियर सीट मसाज फंक्शन है. इसके अलावा कार में 360-डिग्री कैमरा और Park Pilot जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. लंबे सफर के दौरान पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए ये फीचर्स खास तौर पर काम के हो सकते हैं.
विज्ञापन
Gemini AI वाला 10.25 इंच टचस्क्रीन
टेक्नोलॉजी की बात करें तो नई स्लाविया में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. इसमें Google Cloud के AI एजेंट Gemini द्वारा ऑपरेट होने वाले एडवांस वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है. इसके साथ बड़ा डिजिटल कॉकपिट भी दिया गया है, जिससे ड्राइविंग के दौरान जरूरी जानकारी आसानी से देखी जा सकती है.
सेफ्टी में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड
सेफ्टी के मामले में भी कंपनी ने कोई कमी नहीं छोड़ी है. नई स्लाविया फेसलिफ्ट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इसके अलावा EBD के साथ ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे फीचर्स भी सभी वेरिएंट्स में मिलते हैं. कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं.
विज्ञापन
1.0 TSI के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक
इंजन ऑप्शन में नई स्लाविया फेसलिफ्ट को 1.0-लीटर TSI और 1.5-लीटर TSI पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है. 1.0-लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल के अलावा नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. कंपनी का यह नया सेटअप सेगमेंट में खास आकर्षण बन सकता है. अगर ज्यादा पावर और बेहतर परफॉर्मेंस चाहिए तो 1.5-लीटर TSI इंजन का विकल्प मिलता है. इसके साथ 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है.
कीमत और फीचर्स का नया पैकेज
कुल मिलाकर नई Skoda Slavia Facelift को कंपनी ने डिजाइन, कंफर्ट, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस के बीच बेहतर संतुलन बनाने की कोशिश के साथ पेश किया है. 9.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत से शुरू होने वाली यह सेडान अब रियर सीट मसाज, Gemini AI वॉइस असिस्टेंट और नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक जैसे फीचर्स के साथ पहले से ज्यादा अपडेटेड पैकेज पेश करती है.