Hyundai Car Recall: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Ioniq 5 को वापस बुलाया है। इस रिकॉल से 1,744 यूनिट्स पर असर पड़ा है। इस बार Hyundai Ioniq 5 के चार्जिंग कंट्रोल यूनिट मेंतकनीकी खराबी की वजह से रिकॉल किया गया है। जिन गाड़ियों में खराबी पाई गई है उन्हें मुफ्त में ठीक किया जायेगा। कंपनी ने 21 जुलाई 2022 से 30 अप्रैल 2024 के बीच निर्मित Ioniq 5 को रिकॉल किया गया है। देश में Recall का यह कोई पहला केस नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है।
क्या होता है रिकॉल ?
रिकॉल का मतलब होता है वापस बुलाना। आसान भाषा में कहें तो जब कंपनी को अपने किसी वाहन में खराबी की सूचना मिलती है तो उसे ठीक करने के लिए वापस बुलाया जाता है जिसे रिकॉल कहा जाता है। रिकॉल किये गये वाहन को मुफ्त में ठीक किया जाता है।
क्या है गड़बड़ी?
कंपनी के मुताबिक Ioniq 5 में की बैटरी की कंट्रोल यूनिट में खराबी पाई गई हैं। इसकी 12 V बैटरी डिस्चार्ज हो सकती है। इसी खराबी को ठीक करने के लिए 1,744 गाड़ियों को रिकॉल किया गया है। अब जिन लोगों के पास Hyundai Ioniq 5 है उन्हें अपने नजदीकी डीलरशिप से सम्पर्क करना होगा जहां गाड़ी की जांच होगी और फिर बिना किसी खर्च के इस गड़बड़ी को ठीक करवा दिया जाएगा।
हुंडई इंडिया ने पिछले साल जनवरी 2023 में देश में Ioniq 5 को पूरी तरह से नॉक्ड डाउन (CKD) यूनिट के रूप में लॉन्च किया था। यानी भारत में बेची गई सभी आयोनिक 5 पर रिकॉल का असर पड़ा है। हुंडई ने कहा कि जिन कारों को रिकॉल किया गया है उन्हें मुफ्त में ठीक किया जाएगा।
631 km की रेंज
Hyundai Ioniq 5 की एक्स-शोरूम कीमत 46.05 लाख रुपये है। इसमें 72.6 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। जो 216 bhp की पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। हुंडई का दावा है कि ये गाड़ी सिंगल चार्ज में 631km की दूरी तय करती है और 18 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज होती है।
देश में पहले भी आ चुके हैं रिकॉल के मामले
साल 2022 में हुंडई (Hyundai) ग्लोबल मार्केट से अपनी 2.39 लाख से ज्यादा गाड़ियों को Recall किया था। बताया जा रहा है कि इन कारों के सीट-बेल्ट प्रीटेंशनर में कुछ ख़राबी सामने आई है। क्रैश के दौरान सीट-बेल्ट के एक्टिव होने पर इसके फटने का खतरा था। इस रिकॉल में 2019-2022 के बीच बनी हुई एक्सेंट, 2021-2023 के बीच की Elantra और 2021-2022 के बीच की Elantra HEV हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन शामिल थी।
मारुति सुजुकी Grand Vitara रिकॉल
पिछले साल जनवरी (Jan 2023) में मारुति सुजुकी ने अपनी एसयूवी ग्रैंड विटारा की 11,177 यूनिट्स को वापस बुलाया था। कार की सीट बेल्ट में आई खाराबी के चलते गाड़ियों को रिकॉल किया था ताकि रियर सीट बेल्ट माउंटिंग ब्रैकेट्स में संभावित खराबी को ठीक किया जा सके। मारुति ने 8 अगस्त, 2022 और 15 नवंबर, 2022 के बीच बनी प्रभवित कारों को मुफ्त में ठीक किया था। जबकि इसके ठीक पहले ही मारुति ने एयरबैग में आई खराबी के चलते ऑल्टो K10, ब्रेज़ा और बलेनो की 17,362 यूनिट्स को रिकॉल किया था।
Nissan ने किया था सबसे बड़ा रिकॉल
निसान (Nissan) ने पिछले साल फरवरी में 463,000 से ज्यादा कारों को इसलिए बुलाया है क्योंकि सीट बेल्ट और स्टीयरिंग व्हील में समस्या पाई गई थी। कंपनी ने 2008 से 2011 तक कुछ फ्रंटियर छोटे पिकअप, टाइटन बड़े पिकअप और Xterra, पाथफाइंडर और अरमाडा एसयूवी को वापस बुलाया था।
यह भी पढ़ें: कार एक्सचेंज करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बेस्ट डील भी बुरी होगी फील
संबंधित खबरें
पेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 hr ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
5 hrs agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
23 hrs agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
2 days agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoदिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत, पुराने ट्रैफिक चालान हो सकते हैं सेटल, जानें किन्हें मिलेगी राहत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines