Scooter Best Mileage Tips: अब जमाना स्कूटरों का है… बाजार में एक से बढ़कर एक स्कूटर आने लगे हैं। लेकिन आज भी स्कूटरों की माइलेज कम ही आती है जो राइडर्स के लिए चिंता का विषय है। अब कम माइलेज के पीछे कई सारे कारण होते हैं.. जिसमें सबसे बड़ा कारण समय पर सर्विस न होना। इतना ही नहीं गलत तरीके से स्कूटर चलाने पर भी माइलेज पर बुरा असर पड़ता है। लेकिन शायद आप नहीं जानते कि एयर फ़िल्टर से भी माइलेज पर अच्छा और बुरा असर पड़ता है।
हर 5000-12000 किलोमीटर पर एयर फ़िल्टर की सफाई करवानी जरूरी है। लेकिन अगर एयर फ़िल्टर खराब हो गया है तब उसे बदलवा देना चाहिए। एक गंदा एयर फिल्टर इंजन में हवा की मात्रा को सीमित रखता है, जिसकी वजह से इंजन तक हवा ठीक से पहुंच नहीं पाती और फ्यूल की खपत बढ़ जाती है।
इतना ही नहीं इंजन को भी काफी नुकसान होने लगता है। ऐसे में एयर फ़िल्टर की सफाई जरूरी है। एयर फिल्टर छोटे कणों को इंजन में प्रवेश करने से रोकता है, जिससे इंजन में होने वाले नुकसान से बचाता है, इसलिए इसकी नियमित सफाई बेहद जरूरी है।
बढ़िया माइलेज के लिए करें ये काम-
टायरों में नाइट्रोजन हवा है जरूरी
गर्मी में नाइट्रोजन हवा टायर्स के लिए वरदान है। इससे टायर्स ठंडे और हल्के रहते हैं साथ ही माइलेज भी काफी बेहतर मिलती है। इतना ही नहीं गाड़ी की परफॉरमेंस भी बेहतर बनती है।
लोअर गियर
स्कूटर चलाते समय लोअर गियर में आना पड़े तो एक्सिलरेटर बिल्कुल ना दबाएं क्योकि ऐसा करने से इंजन में फ्यूल की खपत बढ़ जाती है जिसकी वजह से माइलेज में कमी आने लगती है।
समय पर सर्विस सबसे जरूरी है
आप चाहें स्कूटर को कम चलायें या फिर ज्यादा, लेकिन समय पर उसकी सर्विस जरूरी है। अगर आप ऐसा करते हैं तो इंजन के साथ अन्य चीजें भी दुरुस्त रहेंगी और आपको बेहतर परफॉरमेंस के साथ अच्छी माइलेज मिलेगी।
स्पीड का रखें ध्यान
बढ़िया माइलेज चाहते हैं तो स्कूटर की रफ़्तार 40-60kmph होनी चाहिए इससे इंजन न सिर्फ स्मूथ परफॉरमेंस देगा बल्कि फ्यूल की खपत भी कम होगी और आपको बेहतर माइलेज मिलेगी।
यह भी पढ़ें:15 लाख रुपये से कम में खरीदें ये दमदार SUV, खराब रास्तों पर मक्खन की तरह दौड़ती हैं
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines