Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ऑटो

कार के ब्रेक अचानक फेल हो जाएं तो क्या करें? जानिए वो 5 स्टेप्स जो बचा सकते हैं जान

अगर आपकी कार के ब्रेक चलते-चलते फेल हो जाएं तो क्या करेंगे आप? एक छोटी सी गलती भारी पड़ सकती है! जानिए वो जरूरी टिप्स जो ऐसे वक्त में आपकी और दूसरों की जान बचा सकते हैं.

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: Mar 20, 2026 14:29
अचानक ब्रेक फेल होने पर हादसे से ऐसे बचें. (AI Image)

Emergency Car Driving Tips: कार चलाना जितना आसान लगता है, उतना ही जिम्मेदारी भरा भी होता है. खासकर तब, जब अचानक कोई ऐसी समस्या आ जाए जिसकी आपने उम्मीद भी न की हो. ब्रेक फेल होना उन्हीं खतरनाक स्थितियों में से एक है, जो पल भर में हादसे में बदल सकती है. लेकिन अगर आप सही समय पर सही कदम उठाते हैं, तो बड़ी दुर्घटना को टाला जा सकता है. इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए.

सबसे पहले घबराएं नहीं

अगर आपको लगे कि कार के ब्रेक काम नहीं कर रहे हैं, तो सबसे पहले खुद को शांत रखें. घबराने से आप सही फैसला नहीं ले पाएंगे. स्टीयरिंग को मजबूती से पकड़ें और गाड़ी को कंट्रोल में रखने की कोशिश करें, ताकि वह किसी से टकराए नहीं.

---विज्ञापन---

बार-बार ब्रेक पैडल दबाएं

इसके बाद तुरंत ब्रेक पैडल को बार-बार दबाने की कोशिश करें. कई बार ब्रेक सिस्टम में हल्की गड़बड़ी होती है, जो बार-बार दबाने से ठीक हो सकती है. इससे ब्रेक फिर से काम करने लगते हैं और गाड़ी की स्पीड कम हो सकती है.

इंजन ब्रेकिंग का इस्तेमाल करें

अगर ब्रेक पैडल काम नहीं करता, तो गाड़ी की स्पीड कम करने के लिए गियर डाउन करें. यानी गाड़ी को धीरे-धीरे लोअर गियर में लाएं. इससे इंजन पर दबाव बढ़ता है और गाड़ी अपने आप धीमी होने लगती है.

---विज्ञापन---

हैंड ब्रेक का सही इस्तेमाल करें

जब गाड़ी की रफ्तार थोड़ी कम हो जाए, तब आप हैंड ब्रेक का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें कि इसे धीरे-धीरे लगाएं. अचानक जोर से हैंड ब्रेक लगाने से गाड़ी फिसल सकती है या कंट्रोल से बाहर जा सकती है.

गाड़ी को सुरक्षित जगह की ओर मोड़ें

कोशिश करें कि गाड़ी को सड़क के किनारे या किसी सुरक्षित जगह की ओर ले जाएं. अगर आसपास खाली जगह, मिट्टी वाला रास्ता या हल्की चढ़ाई मिल जाए, तो वहां गाड़ी मोड़ दें. इससे गाड़ी अपने आप धीरे-धीरे रुकने लगती है.

ऐसी स्थिति में सबसे जरूरी है धैर्य बनाए रखना और समझदारी से काम लेना. जल्दबाजी या घबराहट से स्थिति और बिगड़ सकती है. सही फैसले लेकर आप खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- अचानक कम हो गई इलेक्ट्रिक कार की रेंज? कहीं बैटरी तो नहीं दे रही जवाब! जानें इसे कब बदलें, कैसे पहचानें खराबी

First published on: Mar 20, 2026 02:29 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.