नए बॉलीवुड वेरिएंट में आई Hunter 350, कीमत जानकर हो जाएंगे खुश, जानें क्या मिलेगा खास

Royal Enfield ने Hunter 350 को नए बेस प्रीमियम वेरिएंट के साथ लॉन्च कर सबको चौंका दिया है. अब कम कीमत में मिलेंगे पहले से ज्यादा फीचर्स, अलॉय व्हील्स और नए धांसू कलर ऑप्शंस. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Royal Enfield Hunter 350 New Varient

Royal Enfield Hunter 350 का नया धमाका! (Photo-Royal Enfield)

Royal Enfield Hunter 350 New Variant Launched: अगर आप एक स्टाइलिश, किफायती और दमदार बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है. रॉयल एनफील्ड ने अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बाइक हंटर 350 को नए अंदाज में पेश कर दिया है. इस बार कंपनी ने इसमें ऐसा अपडेट दिया है, जो खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. नया वेरिएंट न सिर्फ फीचर्स के मामले में बेहतर है, बल्कि कीमत के हिसाब से भी काफी आकर्षक बन गया है.

विज्ञापन

नए वेरिएंट में क्या खास है?

रॉयल एनफील्ड ने हंटर 350 में एक नया बेस प्रीमियम वेरिएंट जोड़ा है, जो पहले से ज्यादा प्रैक्टिकल और मॉडर्न फील देता है. इसमें अब पुराने स्पोक रिम्स की जगह अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिससे ट्यूबलेस टायर का फायदा मिलेगा. इसके साथ ही बाइक में रोटरी स्विचगियर और डिगी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जोड़ा गया है, जो इसे रेट्रो और मॉडर्न का शानदार मिक्स बनाता है.

विज्ञापन

कंफर्ट और सेफ्टी पर भी ध्यान

इस नए वेरिएंट में सिर्फ लुक ही नहीं, बल्कि आराम और सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा गया है. बाइक में स्टिच्ड सीट दी गई है, जो लंबी दूरी पर भी आरामदायक बैठने का अनुभव देती है. इसके अलावा स्पोर्टी ग्रैब रेल्स दिए गए हैं, जिससे पीछे बैठने वाले को बेहतर सपोर्ट मिलता है. सेफ्टी के लिए इसमें सिंगल-चैनल ABS दिया गया है और स्मूथ राइडिंग के लिए स्लिप और असिस्ट क्लच भी जोड़ा गया है.

कीमत जो बनाती है इसे खास

इस नए बेस प्रीमियम वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.50 लाख रुपये रखी गई है. यह उन लोगों के लिए एकदम सही विकल्प है, जो बेस मॉडल से थोड़ा ज्यादा फीचर्स चाहते हैं लेकिन टॉप वेरिएंट तक नहीं जाना चाहते. इस कीमत पर यह बाइक एक शानदार वैल्यू फॉर मनी पैकेज साबित हो सकती है.

विज्ञापन
Royal Enfield Hunter 350 New Variant

नए कलर ऑप्शंस का स्टाइल

रॉयल एनफील्ड ने इस बार हंटर 350 के टॉप वेरिएंट में दो नए रंग भी पेश किए हैं- मुंबई येलो और मूनशॉट व्हाइट. मुंबई येलो शहर की तेज रफ्तार और एनर्जी को दिखाता है, जबकि मूनशॉट व्हाइट स्पेस थीम से प्रेरित है और इसमें खास ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो बाइक को एक अलग और प्रीमियम लुक देते हैं.

इंजन में नहीं किया कोई बदलाव

अगर आप इंजन को लेकर सोच रहे हैं, तो इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. हंटर 350 में वही 349cc का J-सीरीज इंजन मिलता है, जो पहले से ही अपनी स्मूथ परफॉर्मेंस और भरोसेमंद राइड के लिए जाना जाता है. यह इंजन शहर की भीड़भाड़ और हाईवे दोनों जगह आराम से चलाने के लिए सही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ