हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

12 लाख से कम कीमत, 18 की माइलेज, Honda की इस सेडान में मिलते हैं शानदार फीचर्स

Honda City 5 seater Sedan car details in hindi: कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ और हिल स्टार्ट असिस्ट का फीचर दिया गया है।

विज्ञापन

Honda City 5 seater Sedan car details in hindi: इन दिनों बाजार में SUV गाड़ियों का जोर है। लेकिन 12 लाख के प्राइस कैप में Honda अपनी एक शानदार कार ऑफर करता है। खास बात यह है कि इस कार को ASEAN NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। अगर आप फैमिली के लिए बिग साइज कार देख रहे हैं तो इसे चेकआउट कर सकते हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं। Honda City की। यह 5 सीटर कार 9 वेरिएंट में ऑफर की जा रही है।

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Honda City

Honda City में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन

विज्ञापन

Honda City का बेस मॉडल 11.67 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस और टॉप मॉडल 16.15 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है। इस कार के अलग-अलग वेरिएंट में कंपनी 17.8 से 18.4 kmpl तक की माइलेज मिलने का दावा करती है। Honda की इस स्मार्ट कार में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। कार इसमें सीएनजी ऑफर नहीं करती है।

मिलते हैं एडवांस फीचर्स

यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन में आती है। इसमें 360 डिग्री कैमरा और फ्रंट ड्राइवर केबिन समेत कुल छह एयरबैग मिलते हैं। यह लग्जरी कार है, इसकी लंबाई 4583 mm की मिलती है। कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। यह दोनों तेज स्पीड में ड्राइवर का चारों पहियों पर अधिक कंट्रोल देते हैं।

विज्ञापन

Honda City के बारे में यह भी जानें 

  • कार की चौड़ाई 1748 mm की है। इस कार की हाइट 1489 mm की रखी गई है।
  • कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 165 mm और इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है।
  • होंडा की इस कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ और हिल स्टार्ट असिस्ट का फीचर दिया गया है।
  • इसमें ऑटो हेडलैम्प और 8.0 इंच की इंफोटेनमेट सिस्टम मिलता है।
  • कार में पावर विंडो, ट्रैक्शन कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड एंकर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • कार में अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर का ऑप्शन मिलता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola