देश में फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव होना वाला है। एक अप्रैल 2025 से मुंबई के सभी टोल प्लाजा में FasTag ओनली सिस्टम को लागू किया जा रहा है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ने दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस उद्देश्य से टोल भुगतान बेहतर होगा और टोल बूथ पर यातायात की भीड़ को कम करना है डिजिटल टोल भुगतान प्रणाली में बदलाव से टोल लेन-देन प्रक्रिया में तेजी आएगी। लेकिन जो लोग बिना फास्टैग टोल प्लाजा से निकलने की कोशिश करेंगे उनको टोल राशि का दोगुना भुगतान करना होगा। डबल टोल का भुगतान UPI, कैश, क्रेडिट/डेबिट कार्ड के जरिए किया जा सकेगा।
इन लोगों को मिलेगी छूट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फास्टैग से जुड़े नए नियम हल्के मोटर वाहन, राज्य परिवहन बसों और स्कूल बस पर लागू नहीं होगा। इन सभी वाहनों को मुंबई में एंट्री करने वाले 5 प्रमुख स्थानों पर फास्टैग से छूट दी गई है जिसमें ऐरोली, दहिसर, मुलुंड पश्चिम, मुलुंड पूर्व और वाशी के टोल प्लाजा शामिल हैं। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग और मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे राजमार्गों पर फास्टैग को सख्ती से लागू किया जाएगा।
लगेगा डबल टोल
इस बात पर भी ध्यान देने की जरूरत है कि फास्टैग का इस्तेमाल करने से पहले आपको यह भी चेक करना होगा कि अगर आपका फास्टैग ब्लैकलिस्ट है और अगर आप फास्टैग रिचार्ज भी कर लेते हैं तो आपका फास्टैग में स्टेटस अपडेट में कुछ वक्त लगता है। वहीं स्टेटस अपडेट नहीं है तो भी फास्टैग से पेमेंट नहीं कटता तो भी डबल टोल टैक्स देना पड़ सकता है।
इसलिए अगर आपका फास्टैग ब्लैकलिस्ट है तो घर से निकलने से पहले ही फास्टैग रिचार्ज करें ताकि टोल पहुंचने तक स्टेटस अपडेट हो जाएगा और आप डबल टोल देने से बच जाएं। अगर आपके पास अभी तक फास्टैग नहीं है तो को पेटीएम, अमेजन, या फिर किसी भी बैंकिंग ऐप या वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Tata Punch पर 28% की जगह लगेगा 14% GST, 1.37 लाख की होगी बचत
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
41 mins agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines