Citroen Basalt vs Tata Curvv: भारतीय कार बाजार में टाटा मोटर्स ने अपनी पहली कूपे एसयूवी EV को लॉन्च किया जो सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स की वजह से चर्चा में है। वहीं दूसरी तरफ सिट्रोएन ने भी अपनी पहली कूपे एसयूवी बेसाल्ट को बाजार में उतार दिया जो अपनी कम कीमत की वजह से खूब चर्चा में है। इन दोनों गाड़ियों ने फिर से कूपे सेगमेंट की शुरुआत कर दी है। आइये जानते है इन दोनों में से कौन सा मॉडल ज्यादा बेहतर है?
कीमत और वेरिएंट
सिट्रोएन बेसाल्ट की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है जो वाकई आक्रामक है। जबकि टाटा कर्व फिलहाल इलेक्ट्रिक वर्जन में आई है। जिसकी कीमत 17.49 लाख रुपये से शुरू होती है। कर्व का पेट्रोल वर्जन अगले महीने लॉन्च किया जाएगा।
डिजाइन, इंटीरियर और डायमेंशन
डिजाइन और फील की बात करें तो टाटा कर्व का डिजाइन कंपनी की ही Nexon जैसा है, बस थोड़े बहुत ही बदलाव किये गये हैं। जबकि सिट्रोएन बेसाल्ट अपने ORIGINAL डिजाइन की वजह से कर्व से कहीं बेहतर नजर आती है। फ्रंट से लेकर साइड और रियर लुक में बेसाल्ट ज्यादा बेहतर लगती है जबकि कर्व का डिजाइन बहुत ज्यादा प्रैक्टिकल नहीं है, इसमें बहुत ज्यादा लाइन्स मिलती हैं। वहीं बेसाल्ट का डिजाइन आपको बोर होने नहीं देगा।

दोनों गाड़ियों का इंटीरियर अच्छा है। कर्व का केबिन एडवांस्ड नजर आता है जबकि बेसाल्ट का इंटीरियर काफी प्रैक्टिकल लगता है। स्पेस दोनों गाड़ियों में आपको अच्छा मिल जायेगा। लेकिन बेसाल्ट की सीटें ज्यादा बेहतर हैं।
सिट्रोएन बेसाल्ट में 470 लीटर तो टाटा कर्व में 500 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। ये स्पेस काफी अच्छा है, लेकिन कर्व आपको एक्स्ट्रा जगह ऑफर करती है। सिट्रोएन बेसाल्ट की लम्बाई टाटा कर्व से 44mm ज्यादा है। जबकि बेसाल्ट की तुलना में कर्व की चौड़ाई 45mm ज्यादा है। बेसाल्ट में कर्व की तुलना में आपको 133mm ज्यादा व्हीलबेस मिलता है।
| डायमेंशन |
टाटा कर्व |
सिट्रोएन बेसाल्ट |
| लंबाई |
4300mm |
4353mm |
| चौड़ाई |
1810mm |
1765mm |
| हाईट |
1630mm |
1593mm |
| व्हीलबेस |
2560mm |
2651mm |
| टायर साइज़ |
R18 |
R16 |
| फ्यूल टैंक |
44l |
45L |
| बूट स्पेस |
500L |
470L |
इंजन और पावर
टाटा कर्व और सिट्रोएन बेसाल्ट में 1.2Lपेट्रोल इंजन दिए हैं लेकिन इन्हें अलग-अलग पावर और टॉर्क के साथ पेश किया है। यहां टाटा कर्व थोड़ी ज्यादा ताकतवर नजर आती है।
Tata Curvv: इंजन और पावर
| इंजन |
1.2L,3 सिलेंडर , टर्बो |
1.2L,3 सिलेंडर, डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो |
| पावर |
120 PS |
124PS |
| टॉर्क |
170NM |
225NM |
| मैन्युअल गियरबॉक्स |
6 स्पीड |
6 स्पीड |
| ऑटोमैटिक गियरबॉक्स |
7 स्पीड ड्यूल क्लच |
7 स्पीड ड्यूल क्लच |

Citroen Basalt : इंजन और पावर
| इंजन |
1.2L,3 सिलेंडर |
1.2L,3 सिलेंडर, टर्बो |
| पावर |
82hp |
110hp |
| टॉर्क |
115NM |
205NM |
| मैन्युअल गियरबॉक्स |
5 स्पीड |
6 स्पीड |
| ऑटोमैटिक गियरबॉक्स |
7 स्पीड ड्यूल क्लच |
6 स्पीड टॉर्क कनवर्टर |
टाटा कर्व पेट्रोल वर्जन की कीमत का जब तक खुलासा नहीं हो जाता तब किसी एक गाड़ी को बेस्ट कह पाना अभी जल्दबाजी होगा। हमें ऐसा लगता है कि टाटा नई कर्व को बहुत किफायती नहीं रखेगी। लेकिन अगर एक प्रैक्टिकल कूपे एसयूवी की बात करें तो यहां पर नई बेसाल्ट क्लियर चॉइस है।
यह भी पढ़ें: 650km की रेंज, अपने आप होगी पार्क, लॉन्च हुई BYD की नई इलेक्ट्रिक कार