ये हैं जुलाई की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें, टॉप-10 में Maruti के 6 मॉडल, Punch की बिक्री ने चौंकाया

जुलाई 2026 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कों की लिस्ट में मारुति सुजुकी का दबदबा कामय रहा है.टॉप-10 में कंपनी के 6 मॉडल शामिल हैं. जानिए कौन सी कार बनी नंबर-1 और किस मॉडल की बिक्री सबसे ज्यादा बढ़ी?

TOP CARS.jpg

ये हैं जुलाई की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें.

अगर आप कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जुलाई 2026 की ब्रिक्री के आंकड़े काफी कुछ बताते हैं. देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर कारों की लिस्ट में एक बार फिर Maruti Suzuki का दबदबा देखने को मिला है. कंपनी के 6 मॉडल टॉप-10 लिस्ट में शामिल रहे हैं. खास बात ये है कि टॉप-10 कारों की कुल बिक्री  2,00,868 यूनिट रही, जो जुलाई 2025 की 1,46,029 यूनिट के मुकाबले 37.55 फीसदी ज्यादा है.

विज्ञापन

जुलाई में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारें

नंबर-1 पर Maruti Dzire

Maruti Dzire जुलाई में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर कार बनी है. इसकी इस महीने 23,761 यूनिट बिकीं हैं. सालना आधार पर बिक्री में 13.86 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सबसे खास बात यह है कि टॉप-10 में शामिल होने वाली यह इकलौती सेडान रही है.

विज्ञापन

दूसरे नंबर पर Wagon R

Maruti Wagon R ने 23,338 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरा स्थआन हासिल किया है. पिछले साल जुलाई में इसकी 14,170 यूनिट बिकी थीं. यानी यानी बिक्री में 58.65 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी हुई है.

Ertiga और Swift भी टॉप-4 में

Maruti Ertiga 21,606 यूनिट बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर रही. इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 30.13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. वहीं Maruti Swift 21,538 यूनिट बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही. Swift की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 51.78 फीसदी बढ़ी है.

विज्ञापन

Tata Punch ने सबसे ज्यादा चौंकाया

Tata Punch और Punch EV की कुल यूनिट बिकीं और यह पांचवें नंबर पर रही है. इसकी सालाना बिक्री 97.42 फीसदी बढ़ी है जो टॉप-10 में सबसे ज्यादा ग्रोथ है. यानी पंच की बिक्री पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुनी हो गई है. हाल ही में Punch ने 8 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा भी पार किया है.

विज्ञापन

Fronx और Baleno ने भी बनाई जगह

इस महीने Maruti Fronx 19,473 यूनिट बिक्री के साथ छठे नंबर पर रही. इसकी बिक्री में 51.28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. इसके बाद Maruti Baleno ने 18, 241 यूनिट के साथ सातवां नबंर हासिल किया है. वहीं Baleno  की बिक्री सालाना आधार पर 45.89 फीसदी बढ़ी है.

Creta की बिक्री में मामूली बढ़त

Hyundai Creta और Creta Electric कुल 18,088 यूनिट बिकीं और ये आठवें नंबर पर रही है. बिक्री में 7.04 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जो टॉप 10 में सबसे कम ग्रोथ है. क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए कंपनी ने हाल ही मं 3 साल या 45 हजार किमी तक 60 प्रतिशत बायबैक वैल्यू वाला प्रोग्राम भी लॉन्च किया है.

विज्ञापन

Nexon और Scorpio भी टॉप-10 में

वहीं Tata Nexon और Nexon EV ने 17,471 यूनिट बिक्री के साथ नौवां स्थान हासिल किया. इनकी बिक्री सालाना आधार पर 36.23 फीसदी बढ़ी. वहीं Mahindra Scorpio N और Scorpio Classic की कुल 16,009 यूनिट बिकीं। 16.45 फीसदी की ग्रोथ के साथ Scorpio परिवार ने टॉप-10 में आखिरी स्थान हासिल किया. खास बात यह है कि Mahindra ने अगस्त में Scorpio N का 2026 अपडेट भी पेश किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ