अगर आप पेट्रोल पंप पर अपनी कार या बाइक में पेट्रोल भरवाते हैं, तो आपने E20 पेट्रोल नाम जरूर सुना होगा. सरकार इसे तेजी से बढ़ावा दे रही है, लेकिन वाहन मालिकों के मन में इसे लेकर कई सवाल हैं. क्या E20 पेट्रोल से गाड़ी इंजन पर असर पड़ता है, क्या बाइक को कार के मुकाबले ज्यादा नुकसान हो सकता है? इसके अलावा E20 इस्तेमाल करने से माइलेज कितना कम हो सकता है? आइए समझते हैं.
E20 पेट्रोल क्या होता है?
E20 पेट्रोल कोई अलग तरह का ईंधन नहीं है बल्कि ये 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल का मिक्स होता है. एथेनॉल एक तरह का अल्कोहल है, जिसे गन्ने मक्के या खराब अनाज से तैयार किया जाता है. भारत सरकार प्रदूषण करने करने और कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटाने के लिए E20 फ्यूल को बढ़ावा दे रही है.
बाइक और कार में से किस पर ज्यादा असर?
E20 पेट्रोल का असर कार और बाइक दोनों पर हो सकता है, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक टू व्हीलर वाहनों पर इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. खासकर पुराने मॉडल की बाइक और स्कूटर E20 के कारण होने वाली कुछ समस्याओं को लेकर सेंसेटिव हो सकते हैं. इसके पीछे कई तकनीकी वजह हैं.
बाइक की पेट्रोल टंकी में जंग का खतरा
ज्यादातर बाइक में पेट्रोल टंकी लोहे या मेटल की बनी होती है. एथेनॉल की खासियत है कि ये हवा में मौजूद नहीं को जल्दी सोख लेता है. ऐसे में जब टंकी के अंदर एथेनॉल और पानी का संपर्क होता है तो मेटल वाले हिस्सों में जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है. दूसरी तरफ कारों में अक्सर फाइबर या प्लानस्टिक मिक्स कंपोनेंट से बनी फ्यूल टंकी इस्तेमाल होती है, इसलिए उनमें जंग की समस्या थोड़ी कम हो सकती है.
इंजन तक पहुंच सकता है जंग का असर
अगर पेट्रोल टंकी के अंदर जंग लगती है तो उसके छोटे-छोटे कण फ्यूल के साथ आगे जा सकते हैं. बाइक के छोटे इंजन में ये कण कार्बोरेटर या फ्यूल इंजेक्टर को जाम कर सकते हैं. इसकी वजह से बाइक चलते समय झटके लेने लग सकती है या अचानक बंद भी हो सकती है. ऐसे लंबे टाइम तक होने से इंजन के दूसरे हिस्सों पर भी असर पड़ता सकता है.
स्पार्क प्लग में भी आ सकती है दिक्कत
E20 फ्यूल के कारण इंजन में पेट्रोल के पूरी तरह नहीं जलने की समस्या भी हो सकती है. इसका असर स्पार्क प्लग पर पड़ सकता है. स्पार्क प्लग बार-बार खराब या शॉर्ट होने से बाइक को स्टार्ट करने में परेशानी आने लगती है. हालांकि, इसका असर वाहन के मॉडल और इंजन की E20 के साथ अनुकूलता पर भी निर्भर करता है.
ये भी पढ़ें- बारिश या बाढ़ से कार को हुए नुकसान का इंश्योरेंस मिलेगा या खुद उठाना पडे़गा खर्च, जानें इसमें क्या कवर होता है?
कार पर क्या असर?
कारों में भी E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, लेकिन आमौतर पर मॉर्डन कारों में E20 के हिसाब से इंजन और फ्यूल सिस्टम को तैयार किया जा रहा है. कारों में इस्तेमाल होने वाली फ्यूल टंकी और दूसरें कंपोनेंट्स के कारण जंगह का खतरा भी टू व्हीलर की तुलना में कम हो सकता है.
E20 से माइलेज भी घट सकता है?
E20 पेट्रोल का असर सिर्फ इंजन तक सीमिल नहीं है. कार हो या बाइक इसके इस्तेमाल से माइलेज में करीब 3 से 5 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है. इसकी वजह एथेनॉल की कम ऊर्जा क्षमता है. सामान्य पेट्रोल की तुलना में एथेनॉल से कम ऊर्जा मिलती है. ऐसे में इंजन को उतनी ही ताकत पैदा करने के लिए थोड़ा ज्यादा फ्यूल खर्च करना पड़ता है. यही वजह है कि E20 इस्तेमाल करने के बाद वाहन के माइलेज में कुछ कमी दिखाई दे सकती है.
पुरानी बाइक वालों को ज्यादा सावधानी की जरूरत
अगर आपके पास बुरानी बाइक या स्कूटर है तो E20 फ्यूल का इस्तेमाल करते समय थोड़ी ज्यादा सावधानी रखना जरूरी है. खासकर फ्यूल टैंक, फ्यूल लाइन, कार्बोरेटर या इंजेक्टर और स्पार्क प्लग की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए. वहीं, E20 के लिए तैयार किए गए नए वाहनों में इस ईंधन के इस्तेमाल से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं.
ये भी पढ़ें- Ather से Honda तक, जल्द आएंगे ये 4 इलेक्ट्रिक स्कूटर, यहां देख लें लॉन्च डिटेल्स