Car heater not working well details in hindi: सर्दियां चल रही हैं, लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। इस मौसम में लोग अपनी कार में हीटर का यूज करते हैं। लेकिन कई बार यह हीटर ठीक से काम नहीं करता। चालू करने के बाद भी इसमें से गर्म हवा नहीं आती है और लोगों को कार केबीन में ठंड से सिकुड़ना पड़ता है। इससे पहले की पारा और गिरे आप इसकी सर्विस करवा लें। इसके अलावा हीटर का थर्मोस्टेट के खराब होने, कूलेंट की कमी, हीटर फैन खराब होने समेत इसके ठीक से नहीं चलने के कई कारण हो सकते हैं।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर जानें क्यों कार हीटर ठीक से काम नहीं करता
रेडिएटर का लीक होना है मुसीबत
रेडिएटर कार का इंर्पोटेंट पार्ट होता है। इसके लीक होने से कार का कूलेंट हीटर कोर तक नहीं पहुंचता है। जिससे हीटर सही से काम नहीं करता और हवा गर्म या ठंडी नहीं होती है। इससे इंजन पर भी दबाव बनता है, जिससे इंजन के अन्य पार्ट्स में भी खराबी आने का खतरा रहता है।
कूलेंट कम होना
कार में कूलेंट या एंटीफ्रीज के कम होने से हॉट फ्लूड हीटर कोर में नहीं पहुंच पाता है। जिससे वह गर्म हवा नहीं फेंकता और कार केबिन ठंडा रहता है। हमें रेगुलर कूलेंट को चेक करवाना चाहिए। कम होने पर मैकेनिक या खुद इसका टॉप अप कर सकते हैं। कूलेंट कम होने से कार इंजन भी जल्दी गर्म हो जाता है और उसके सीज होने का डर रहता है। इसके अलावा कार में थर्मोस्टेट होता है। जिसके खराब होने या टूटने से हीटर काम नहीं करता।
हीटर फैन को चेक करें
हीटर फैन का काम गर्म हवा को कार केबिन के अंदर भेजना होता है। कई बार खराब रास्तों में पत्थर लगने या पुराना होने के बाद यह फैन खराब हो जाता है। अगर हीटर से निकलने वाली गर्म हवा का प्रेशर कम हो तो हीटर फैन को चेक करें। इसे किसी मैकेनिक से बदलवा लें। इसके अलावा एसी में एक एक्यूरेटर लगा रहता है। जिसका काम अलग-अलग ऑप्शन पर हवा को पैर पर नीचे, ऊपर या कम ज्यादा करना होता है। अगर गर्म हवा कम आ रही हो तो इसे चेक करें।
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
2 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
19 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
23 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines