कार चोरी होने का खतरा होगा कम, इंश्योरेंस लेना भी आसान, Car में इस छोटे से इक्विपमेंट के बड़े फायदे

Car Dash Camera Advantages: डैशकैम लगाने का सबसे बड़ा फायदा है कि सड़क हादसा होने पर इसकी वीडियो रिकॉडिंग कोर्ट में आधार बनती है। जिससे गुनाहगार न होने पर ये आपको किसी भी आरोप से बचने में मदद करता है।

Car Dash Cam Advantages, Dash Cam, Cars under 10 lakhs, Kia Sonet, Hyundai exter, Renault Triber

कार में लगा डैशकैम (फोटो क्रेडिट गूगल)

विज्ञापन

Car Dash Camera Advantages: इन दिनों लोग ऑन लाइन रहना ज्यादा पसंद करते हैं। दिनभर में जो एक्टिविटी करते हैं उसकी vlogging करते हैं। ऐसे में कार पर चलते हुए डैशबोर्ड कैमरा सबसे बेहतर ऑप्शन है। बाजार में फ्रंट और रियर कैमरा समेत कई सस्ती गाड़ियां आती हैं। इसके अलावा आप आफ्टर मार्केट भी इसे लगवा सकते हैं। बाजार में 3 से 5 हजार रुपये से इसकी कीमत शुरू हो जाती है और 10 से 15 हजार रुपये तक में अच्छी कंपनी का डैशकैम मिल जाता है।

डैशकैम क्या है? और कहां लगता है?

डैशबोर्ड कार चलाते हुए और पार्किंग में वाहन खड़े होने दोनों सूरत में काम करता है। यह छोटा सा कैमरा कार के फ्रंट डैशबोर्ड या विंडस्क्रीन पर आसानी से लगा जाता है। इससे आप वीडियो रिकॉर्ड और फोटो भी ले सकते हैं। इसे कार के आगे-पीछे दोनों तरफ लगाया जा सकता है। इसे आप अपने मोबाइल से भी जोड़ सकते हैं, जिससे घर से दूर पार्किंग में खड़ी कार की निगरानी की जा सकती है और चोरी होने का अंदेशा होने की सूरत में अलर्ट जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन

डैशकैम लगाने के फायदे क्या हैं?

डैशकैम लगाने का सबसे बड़ा फायदा है कि सड़क हादसा होने पर इसकी वीडियो रिकॉडिंग कोर्ट में आधार बनती है। जिससे गुनाहगार न होने पर ये आपको किसी भी आरोप से बचने में मदद करता है। इसके अलावा रोड एक्सीडेंट होने पर इसकी रिकॉडिंग इंश्योरेंस लेने में भी मदद करती है।

पुलिसकर्मी के गलत व्यवहार पर उसकी निगरानी 

डैशकैम से वाहन चोरी होने से पहले आप अलर्ट हो सकते हैं। चोरी होने की सूरत में इसकी फुटेज से बदमाशों की पहचान करने में मदद मिलती है। इसके अलावा कहीं भी घूमने जाने पर इसकी वीडियो को यूज कर सकते हैं। सड़क पर चोरी, धोखाधड़ी से बचाव में डैशबोर्ड कैमरा से बच सकते हैं। इसके अलावा सड़क पर आपके साथ पुलिस या अन्य किसी के द्वारा गलत व्यवहार पर उसकी निगरानी कर सकते हैं।

विज्ञापन

डैशकैम में 2.5 किलो सोना चोरी करते दिखे बदमाश 

बाजार में Kia Sonet, Hyundai exter और Renault Triber समेत कई सस्ती गाड़ियों में ये फीचर मिलता है। इसके अलावा कार में 360 डिग्री कैमरा भी लगा रहता है। Kia Sonet शुरुआती कीमत 9.67 लाख रुपये ऑन रोड पर आती है। इस कार में 998 cc का दमदार इंजन मिलता है। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। ये कार सड़क पर 118 bhp की पावर और 172 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। बता दें हाल ही में केरल में कार में से करीब 2.5 किलो सोना चोरी करते कुछ बदमाश वीडियो में कैद हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ