कारों की माइलेज बढ़ाने वाला टायर हुआ लॉन्च! अब खराब रास्तों पर मिलेगा ज्यादा आराम

ब्रिजस्टोन का कहना है कि नया टायर गाड़ियों माइलेज बढ़ाने के साथ ज्यादा आराम भी देगा। इस टायर को SUV,CUV, सेडान और हैचबैक कारों के लिए डिजाइन किया है।

Bridgestone Tyre

Bridgestone Tyre

विज्ञापन

Bridgestone TURANZA 6i:ब्रिजस्टोन इंडिया ने पैसेंजर गाड़ियों के लिए नया TURANZA 6i टायर लॉन्च किया है। ब्रिजस्टोन का कहना है कि नया टायर गाड़ियों माइलेज बढ़ाने के साथ ज्यादा आराम भी देगा। इस टायर को SUV,CUV, सेडान और हैचबैक कारों के लिए डिजाइन किया है। TURANZA 6i टायर रेंज 14 इंच से 20 इंच तक के साइज के साथ 36 SKUs (स्टॉक कीपिंग यूनिट्स) में उपलब्ध है।

ब्रिजस्टोन का दावा है कि नया TURANZA 6i टायर कम शोर और टिकाऊपन के साथ  आरामदायक अनुभव प्रदान करता है। नया TURANZA 6i टायर को खास प्रीमियम कारों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। ब्रिजस्टोन ने इस टायर में अपनी ग्लोबल एनलाइटेन (ENLITEN) टेक्नॉलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिससे टायर ड्राइव के दौरान आवाज़ नहीं करेंगे और साथ ही स्मूथ राइड मिलेगी। ये टायर लम्बे समय तक चलेंगे।

विज्ञापन

नए TURANZA 6i टायर के लॉन्च पर ब्रिजस्टोन इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर हिरोशी योशिजेन ने बताया कि नया टायर इंडियन मार्केट को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। ये टायर भारतीय बाजार में रोड कंडिशंस को ध्यान में रखते हुए प्रीमियम सेगमेंट में तैयार किया गया है।

ब्रिजस्टोन के टायर्स भारत में काफी पसंद किये जाते हैं। कंपनी के टायर्स बेहतर आराम देते हैं लंबी दूरी के लिए भी फिट हैं। खास बात ये है कि टायर्स जल्दी से पंचर नही होते। छोटी कारों से लेकर बड़ी प्रीमियम SUV में इन्हें आप देख सकते हैं। ब्रिजस्टोन टायर्स में आपको हाई क्वालिटी रबर को मिलती है। उम्मीद है नया TURANZA 6i टायर ग्राहकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ