---विज्ञापन---

ऑटो

अब नहीं होगी पंचर की टेंशन, न भरवानी पड़ेगी हवा, आ गया एयर फ्री टायर

सड़क पर टायर पंचर होने की झंझट अब शायद खत्म होने वाली है. जापान की कंपनी ने ऐसा एयरलेस टायर पेश किया है, जिसमें हवा भरने की जरूरत ही नहीं पड़ती. कंपनी का दावा है कि यह नई तकनीक प्रोडक्शन रेडी स्टेज तक पहुंच चुकी है और जल्द ही सड़कों पर नजर आ सकती है.

Author Written By: Mikita Acharya Updated: Feb 25, 2026 13:41
air free tyre
आ गया एयर फ्री टायर.

AirFree Tyre: सड़क पर अचानक टायर पंचर हो जाए या एनवक्त पर टायर पंचर हो जाए तो पूरा प्लान चौपट हो जाता है. ऐसे में नजदीक में पंचर की दुकान ढूंढना, समय की बर्बादी और सफर का रुक जाना ये परेशानी हर वाहन चालक ने कभी न कभी जरूर झेली होगी. लेकिन अब टायर टेक्नोलॉजी में एक ऐसा बदलाव आ रहा है, जो इस झंझट को हमेशा के लिए खत्म कर सकता है. जापान की कंपनी Bridgestone ने ऐसा टायर पेश किया है, जिसे चलाने के लिए हवा की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.

हवा के बिना चलेगा टायर

Bridgestone ने अपने नए Airfree Tyre का थर्ड जेनरेशन मॉडल पेश किया है. इस टायर की सबसे खास बात यह है कि इसमें हवा भरने की जरूरत नहीं होती. यानी न हवा कम होने की चिंता और न ही पंचर होने का डर. इससे वाहन चालकों को बार-बार टायर में हवा चेक कराने या सड़क पर अचानक रुकने जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है.

---विज्ञापन---

पहले से ज्यादा बेहतर और मजबूत

कंपनी ने इस नए मॉडल में पहले के मुकाबले कई सुधार किए हैं. टायर की डिजाइन और मजबूती को इस तरह तैयार किया गया है कि यह अलग-अलग तरह की सड़कों और परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन कर सके. नई तकनीक के कारण इसकी टिकाऊपन और स्थिरता भी पहले से ज्यादा बेहतर बताई जा रही है.

---विज्ञापन---

कॉन्सेप्ट से प्रोडक्शन की ओर बढ़ता कदम

अब तक एयरलेस टायर को भविष्य की तकनीक माना जाता था, लेकिन Bridgestone इसे कॉन्सेप्ट स्टेज से आगे बढ़ाकर प्रोडक्शन रेडी स्तर तक ले आया है. कंपनी अब इसे धीरे-धीरे वास्तविक इस्तेमाल के लिए तैयार कर रही है और सोशल इम्प्लीमेंटेशन की दिशा में काम कर रही है.

जल्द सड़कों पर दिख सकते हैं एयरलेस टायर

अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो आने वाले समय में एयरलेस टायर आम वाहनों में देखने को मिल सकते हैं. यह तकनीक न केवल वाहन चलाना आसान बनाएगी, बल्कि मेंटेनेंस की परेशानी भी काफी हद तक कम कर सकती है. यानी भविष्य में टायर पंचर होना शायद सिर्फ पुरानी बात बनकर रह जाए.

ये भी पढ़ें- टायर पर लिखे R, P, J, V का क्या मतलब? 90% लोग नहीं जानते इनमें छुपी है आपकी सुरक्षा

First published on: Feb 25, 2026 01:41 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.