MG Comet EV की बुकिंग शुरू, ऐप बताएगा आपके घर कितने दिन में पहुंचेगी यह सबसे सस्ती ईवी कार
Edited By Amit Kasana

MG Comet EV
Edited By Amit Kasana

MG Comet EV
MG Comet EV Bookings Open: एमजी कॉमेट ईवी की बुकिंग सोमवार को शुरू हो गई है। 11 हजार रुपये का टोकन अमाउंट देकर लोग देश की सबसे सस्ती ईवी कार को बुक कर सकते हैं। बुकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी करने के लिए कंपनी ने MyMG ऐप पर Track and Trace फीचर पेश किया है।
ऐप से मोबाइल फोन पर ही कार की बुकिंग स्थिति का पता किया जा सकता है। एमजी मोटर इंडिया के उप प्रबंध निदेशकगौरव गुप्ता ने कहा कि “एमजी कॉमेट ईवी को भारतीय शहरी उपभोक्ताओं की विशिष्ट जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। एमजी के इंडस्ट्री-फर्स्ट ट्रैक एंड ट्रेस फीचर के साथ, हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों की कार बुकिंग की स्थिति के बारे में जानने के लिए कभी न खत्म होने वाले झंझट को खत्म करना है।
एमजी कॉमेट ईवी को खरीदने के लिए लोग एमजी मोटर्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस इलेक्ट्रिक कार को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं या अपने नजदीकी एमजी मोटर डीलरशिप पर जाकर ऑफलाइन भी बुक कर सकते हैं। कार में 17 kWh की बैटरी है। जो 41hp की पावर जेनरेट करती है और 110 Nm का अधिकतम टॉर्क देती है। यह अल्ट्रा कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार है। कार में LED लाइटिंग है। यह 1,640 मिमी लंबी और 1,505 मिमी चौड़ी है।
कार में 12 इंच के स्टील व्हील दिए गए हैं। कार में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, डुअल-टोन इंटीरियर, वॉयस कमांड, वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो और सनरूफ जैसे फीचर्स हैं। कार में 10.25 इंच का टच स्क्रीन दिया जाएगा। इसका सबसे सस्ता Pace मॉडल 7.98 लाख रुपये एक्स शोरूम में उपलब्ध है।
इसका Play वेरिएंट 9.28 लाख रुपये एक्स शोरूम और Plush वेरिएंट 9.98 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेंगी। यह अल्ट्रा कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 230 Km तक चलती है। कार 3.3kW के चार्जर से 7 घंटे में फुल चार्ज होती है। इसमें डिजिटल Key मिलती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: